जावरा (अभय सुराणा)। रेलवे बोर्ड के सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल के जावरा नगर आगमन पर रेलवे बोर्ड के सदस्य डॉक्टर अभिलाष पांडे को रतलाम रेलवे परामर्श दात्री समिति के पूर्व सदस्य अभय कोठारी एक ज्ञापन सौंपा जिसमें रेलवे स्टेशन पर विभिन्न सुविधा प्रदान करने ट्रेनों का स्टॉपेज करने एवं आलोट से जावरा नागदा से घिनौदा होते हुए जावरा एवं जावरा से प्रतापगढ़ होते हुए चित्तौड़ रेल लाइन का सर्वे करने की मांग की गई साथ ही जावरा रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण को शीघ्र पूर्ण करने का आग्रह किया गया।
पत्र में जो मांगे रखी गई उनमें प्रमुख जावरा को हृस्त्र-5 श्रेणी के स्टेशन से निकालकर रेलवे स्टेशन का नवीनीकरण करते हुए यात्री सुविधाएं प्रदान करने। तथा रेलवे शेड का विस्तार किये जानें, प्लेटफार्म नंबर दो पर शेड का निर्माण किया द तथा माल गोदाम के लिए प्लेटफार्म दो का विस्तार कर आगे कीया जाकर ट्रेनों का ठहराव हो सके।
प्लेटफार्म नंबर एक और दो की लंबाई को ध्यान में रखते हुए बीच में एक और फुट ओवरब्रिज (स्नह्रक्च ) का निर्माण किया जावे ताकि विकलांगो, बुजुर्ग यात्रियों को सुविधा प्रदान करने एवं रेलवे स्टेशन पर कोच इंडिकेटर की सुविधा उपलब्ध कराने,प्लेटफार्म नंबर दो पर एक प्रथक से टिकट खिड़की बनाई जावे ताकि चोपाटी एवं बस स्टैंड तथा ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले यात्रियों को सुविधा देने, रेलवे स्टेशन पहुंच मार्ग का डामरीकरण करवाई जानें,उज्जेन चित्तौडग़ढ़ के मध्य नए मेमू ट्रेन चलाने का प्रस्ताव दिनांक 19 .3. 2020 से मुख्यालय के पास प्रस्ताव इसे जिसे शिध्र स्वीकृत कर मेमू ट्रेन को चलाया जाए ताकि क्षेत्र के लोग महाकाल लोक अवलोकन कर अपनी धार्मिक आस्था को पूर्ण करने एवं ट्रेन क्रमांक 19333,19334 महामना एक्सप्रेस जो कि इंदौर से बीकानेर चलती है का स्टॉपेज जावरा में दिया जाए ताकि खाटू श्याम की यात्रा करने वाले क्षेत्र के यात्रियों को सुविधा प्रदान करन की मांग की।
पत्र में गाड़ी नंबर 12720,12719 हैदराबाद जयपुर ट्रेन का नियमित स्टॉपेज जावरा में किया जाने,गाड़ी नंबर.19337,19336 इंदौर दिल्ली सराय रोहिल्ला ट्रेन का स्टॉपेज जावरा में किया जाने,गाड़ी नंबर 09007 स्पेशल बांद्रा भिवंडी साप्ताहिक ट्रेन का स्टॉपेज ,गाड़ी नंबर 09723,09724 बांद्रा जयपुर साप्ताहिक ट्रेन का स्टॉपेज , गाड़ी नंबर 12996,12995 जयपुर बांद्रा ट्रेन का स्टाफेज ,गाड़ी नंबर 20974,20973 रामेश्वरम अजमेर हमसफर साप्ताहिक ट्रेन का स्टॉपेज जावरा में दिये जाने का आग्रह किया गया।
रेलवे यात्रियों को और सुविधा प्रदान करने के लिए रतलाम चित्तौड़ के भी एक और नई ट्रेन चलाने ,अजमेर बांद्रा ट्रेन जिसका पूर्व में ठज्ञराव जावरा में था जिसे बंद कर दिया गया पुन: जावरा में स्टॉपेज प्रदान करने,भिंड इंदौर ग्वालियर ट्रेन जो रतलाम तक आती है उसे नीमच अथवा चित्तौड़ किया जावे इस संबंध में मुख्यालय में प्रस्ताव प्रस्तावित है जिसे स्वीकार करे,सभी यात्री गाडिय़ों में सामान्य कोच कि संख्या बढ़ाई जाने ,जावरा में रेलवे फाटक क्रमांक 177 स्वुकृत ओवर ब्रिज के निर्माण को जल्द पूरा कीया जावे। साथ ही गया आलोट से जावरा नई रेलवे लाइन का प्रचलित रेलवे सर्वे को आगे बढ़ाया जाए,नागदा से घिनोदा होते उसे जावरा नई रेलवे लाइन का सर्वे करवाया जावे इससे लगभग 45 किलोमीटर की बचत होगी तथा नागदा रतलाम रेलवे लाइन पर ट्रैफिक कंट्रोल करने में मदद मिलेगी, जावरा से प्रतापगढ़ वाया पिपलोदा रेलवे लाइन का सर्वे करवाकर रेलवे लाइन डाली जावे इससे सीधे राजस्थान से जोड़ते हुए आदिवासी क्षेत्र को लाभ मिलेगा योग्य कार्यवाही करवाकर जावरा नगर में रेलवे यात्री सुविधाओं का विस्तार करते यात्रियों को सुविधामुहैया करवाने
ज्ञापन की प्रतिलिपि पश्चिम रेलवे मुंबई,प्रबंधक महोदय रतलाम रेल मंडल, सुधीर जी गुप्ता सांसद , राजेंद्र पांडे विधायक जावरा को भी प्रेषित की गई है इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष पवन सोनी, जिला उपाध्यक्ष महेश सोनी ,भाजपा नेता अजय सिंह भाटी ,वीरेंद्र सिंह चौहान, राहुल उपमन्यु राजेश शर्मा सहित अनेक भाजपा नेता पदाधिकारी पार्षद गण पत्रकार एवं गणमान्य नागरिकों के साथी रेलवे के अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।