कांग्रेस के बहकावे में नहीं आए किसान, जिले में पर्याप्त यूरिया व डीएपी मिलेगा- लुनेरा

रतलाम। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने जिले के किसानों से आह्वान किया है कि वे कांग्रेस के बहकावे में ना आए। जिले में यूरिया और डीएपी की पर्याप्त आपूर्ति हो रही है। सहकारी सोसायटियों के माध्यम से अब तक जिले में 19000 मै.टन यूरिया वितरित किया जा चूका है। हर तीसरे दिन यूरिया और डीएपी की रैक रतलाम आ रही है।
श्री लुनेरा ने बताया कि रतलाम ही नहीं पूरे मध्यप्रदेश में केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में किसानों के लिए यूरिया और खाद का पर्याप्त प्रबंध किया जा रहा है। प्रदेश की भाजपा सरकार किसान हितैषी सरकार है और किसानों पर कभी संकट नहीं आने देगी। उन्होंने कहा कि जिले में कांग्रेस के विधायक किसानों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे है, लेकिन वे इसमें सफल नहीं होगे। शासन प्रशासन द्वारा किसानों के लिए यूरिया और डीएपी की वितरण व्यवस्था लगातार जारी रहेगी, इससे हर किसान की आवश्यकता की पूर्ति होगी।

Play sound