जैन सोशल ग्रुप रतलाम रत्नपुरी का दीप मिलन एवं तपस्वी बहू मान कार्यक्रम संपन्न

रतलाम । जैन सोशल ग्रुप रतलाम रत्नपुरी द्वारा दीप मिलन एवं तपस्वी बहुमान कार्यक्रम का आयोजन रंगोली गार्डन पर उद्योगपति एवं समाजसेवी मदन लाल जी कटारिया के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया । कार्यक्रम के संयोजक संजय लुनिया एवं राजेश पगारिया ने बताया कि कार्यक्रम के प्रारंभ में मंगलाचरण श्रीमती लीना राकेश कोठारी एवं नलिनी अशोक मेहता द्वारा किया गया । मंचासीन अतिथि मदन लाल कटारिया द्वारा भगवान महावीर के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया । स्वागत उद्बोधन ग्रुप अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने दिया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मदन लाल जी कटारिया द्वारा कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए सभी तपस्या के उज्जवल भविष्य की कामना करी।
तपस्वी के नाम:-
31 उपवास आराधक – मुस्कान भटेवरा,
16 उपवासआराधक – देवांश मेहता, अनीता संघवी
11 उपवास आराधक – प्रकाश मेहता, तनीष गुगलिया, निहारिका ओरा, हर्षल झामर
9 उपवास आराधक – मुस्कान कोठारी, यशस्वी बाफना
8 उपवास के आराधक – पलक कोठारी, संभव कोठारी, पूनम संघवी
अष्ट महासिद्धि तप – नीतू छाजेड़, कंठा वरन तप, दीपा कोठारी
वर्षीतप आराधक – लब्धी गांधी, खुशी बाफना, ज्योति पटवा,
पंकज पटवा, विनोद बाफना, राजेश बरबोटा
एकासन से वर्षीतप – हर्षा बरबोटा, संजय पीपाड़ा, सारिका पीपाड़ा
वर्धमान तप ओली जी का पाया – विनोद कटारिया, शिखा कोठारी, दीप्ति मेहता, सपना पिरोदिया, ऋतु बाफना, शीतल भंडारी, शीतल भरगट, रितिका बाफना, श्वेता बोहरा ।
लगातार एकासन करने वाले – संदीप पीरोदीया, सोनिया कोटडीया ।
तपस्या करने वाले तपस्वी को माला पहनाकर अभिनंदन पत्र के साथ उपहार प्रदान किये इसके साथ ही सदस्यों के मनोरंजन के लिए रितु बाफना अभिषेक नाहर मुकेश कोठारी नीता भंडारी द्वारा गेम्स का आयोजन किया गया एवं विजेताओं को पुरस्कृत किया गया ।
कार्यक्रम का संचालन विनोद बाफना ने एवं आभार ग्रुप सचिव नितेश कोठारी द्वारा व्यक्त किया गया । इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष अजय मेहता संदीप पीरोदिया कमलेश मेहता मनीष पीरोदिया आलोक छाजेड़ विपुल पितलिया राकेश कोठारी संदीप मूणत सचिन छाजेड़ राकेश कोठारी सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित थे ।

Play sound