डोसीगांव मुख्य मार्ग का होगा सीमेन्टीकरण

महापौर व निगम अध्यक्ष ने किया निर्माण कार्य का भूमि पूजन

रतलाम । महापौर श्री प्रहलाद पटेल व निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने वार्ड क्रमांक 31 स्थित डोसीगांव की मुख्य सड़क के सीमेन्टीकरण कार्य का भूमि पूजन क्षेत्रिय पार्षद श्री अशोक जोनवाल के अलावा सर्वश्री आदित्य डागा, राकेश परमार, योगेश केथवास, राहूल निन्दाने व क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा अर्चना कर किया।
इस अवसर पर क्षेत्रिय पार्षद श्री अशोक जोनवाल ने बताया कि उक्त सड़क का सीमेन्टीकरण 13 लाख की राशि से किया जायेगा निर्माण कार्य पुरा होने के बाद नागरिकों को आवागमन में सुविधा होगी साथ ही डोसीगांव विकसित दिखाई देगा। उक्त सड़क के निर्माण की मांग नागरिकों द्वारा लम्बे समय से की जा रही थी आज निर्माण कार्य का भूमि पूजन होने से नागरिकों में हर्ष व्याप्त है।

Play sound