
रतलाम । पुलिस महानिदेशक म.प्र. श्री सुधीर सक्सेना के निर्देशानुसार पुलिस विभाग में सामूहिकता बनाए रखने एवं अनुशासन मे वृद्धि के लिए पुलिस लाइन रतलाम मे परेड का आयोजन किया गया ।
आज पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अभिषेक तिवारी द्वारा साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया । परेड मे उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अनिल राय़, एसडीओपी सैलाना श्री इडला मौर्य, नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री हेमंत चौहान, रक्षित निरीक्षक, 10 निरीक्षक, 22 उप निरीक्षक, 14 सहायक उपनिरीक्षक, 62 प्रधान आरक्षक व 50 आरक्षक सहित कुल 164 पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे । परेड निरीक्षण के दौरान उपस्थित पुलिस बल के अधिकारियो कर्मचारियो के अच्छे टर्नआउट (वेशभूषा) पर पुरुस्कृत किया व खराब टर्नआउट वाले जवानो को चेतावनी दी । परेड निरीक्षण पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस लाइन, क्वार्टर गार्ड, वाहन शाखा, बैरक, शासकीय आवासों आदि का निरीक्षण किया गया एवं सुधार हेतु संबधित प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये ।