कुश्ती की राष्ट्रीय स्पर्धा में चयनित रतलाम के दो पहलावनों का विधायक चेतन्य काश्यप ने किया स्वागत

स्कूल शिक्षा विभाग की राज्य स्तरीय स्पर्धा में दोनों पहलवानों ने जीता गोल्ड मेडल

रतलाम, 11 नवंबर 2022। रतलाम के दो पहलवानों का कुश्ती की राष्ट्रीय स्पर्धा में चयन होने पर विधायक चेतन्य काश्यप ने स्वागत किया। दोनों पहलवानों ने विदिशा और दतिया में संपन्न स्कूल शिक्षा विभाग की राज्य स्तरीय स्पर्धा के मुकाबलों में जीत दर्ज कर रतलाम का नाम रोशन किया है। श्री काश्यप ने आगामी स्पर्धा के लिए शुभकामनाए देते हुए कहा कि मालवा में कुश्ती का अच्छा माहौल बन रहा है। वर्तमान में बच्चों को गददे आदि उठाने की जो जिम्मेदारी होती है, इससे जल्द ही उन्हें मुक्त किया जाएगा।
श्री काश्यप ने राष्ट्रीय स्पर्धा में चयनित पहलवानों मोक्ष चतुर्वेदी और भूमि कल्याणे का स्वागत किया। दोनों ही पहलवानों ने अपने मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल हासिल कर पूरे प्रदेश में रतलाम को गौरान्वित किया। इन दोनों खिलाड़ियों का चयन आगामी दिनों में होेने वाली राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए होने पर पहलवानों के साथ पूरी टीम में खुशी का माहौल है। खिलाड़ियों के स्वागत के दौरान अंतर्राष्ट्रीय पहलवान एवं ओलम्पिक एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष बलवंत भाटी, कोच छाया शर्मा, सौरभ त्रिवेदी, अजीत यादव, सत्येंद्र मेहता आदि उपस्थित रहे।

Play sound