जन-जन ऋषि संस्कृति युक्त योगमय यज्ञमय क्रान्ति भारत विश्व गुरु महाअभियान में आहूति दे

रतलाम । 14 नवंबर विश्व मधुमेह दिवस पर संपूर्ण भारत में निःशुल्क योग-यज्ञ जांच शिविर पतंजलि योगपीठ हरिद्वार परम पूज्य योग ऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज आयुर्वेद शिरोमणी परम श्रद्धेय आचार्य बालकृष्ण जी महाराज का आशीर्वाद लिए पतंजलि युवा भारत म.प्र.पश्चिम राज्य प्रभारी प्रेमाराम पुनिया जी के नेतृत्व में कुशलता पूर्वक 25 जिलों में किया जा रहा है।
पतंजलि युवा भारत जिला रतलाम म.प्र.पश्चिम पांचों संगठनों संयुक्त मधुमेह जागरूकता मंच रतलाम के संयुक्त तत्वावधान में 14 नवंबर विश्व मधुमेह दिवस पर नि:शुल्क योग-यज्ञ जांच परामर्श शिविर प्रातः 8 से 10 बजे तक पतंजलि चिकित्सालय अलकापुरी भारत माता उद्यान रतलाम किया जाएगा जिसमें मुख्य परामर्शदाता पतंजलि योगपीठ से प्रशिक्षित वैद्य डॉ पंकज पाटीदार, वैदिक जाग्रति ज्ञान-विज्ञान पीठ यज्ञ चिकित्सक पं. संजय शिवशंकर दवे योगाचार्य जिला प्रभारी विशाल कुमार वर्मा, महामंत्री नित्येन्द्र आचार्य चिकित्सालय संचालक श्रवण चौधरी अशोक चौधरी की देखरेख में सम्पन्न होगा।
प्रचार-प्रसार मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय जी के सानिध्य में रतलाम नगर विकास प्रस्फुटन समितियों द्वारा किया जा रहा है आओ जन-जन प्रत्येक भारतीय नागरिक मिलकर योगमय यज्ञमय भक्तिमय जन-जागरूकता महाअभियान के तहत् मानव परमार्थ सेवा कार्य कर मधुमेह मुक्त रोगमुक्त नशामुक्त भारत का नवनिर्माण करें।