जनता से किये एक ओर वादे को महापौर श्री पटेल ने किया पुरा

  • रतलाम के इतिहास में पहली बार हुआ जारी हुआ महापौर हेल्प लाईन नम्बर
  • फीता काटकर महापौर हेल्प लाईन कक्ष का किया शुभारंभ

रतलाम । नगर निगम से संबंधित कार्य सफाई, पेयजल, प्रकाष, कचरा संग्रहण वाहन सहित अन्य कार्यो को करवाये जाने हेतु नागरिकों को नगर निगम नहीं आना पड़े इस हेतु महापौर माननीय श्री प्रहलाद पटेल ने सीएम हेल्प लाईन की तर्ज पर रतलाम के इतिहास में पहली बार महापौर हेल्प लाईन प्रारंभ किया।
महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट सहित जनप्रतिनिधियों व निगम अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ महापौर हेल्प लाईन कक्ष का फीता काटकर शुभारंभ करते हुए बताया कि नगर निगम से संबंधित कार्यो को घर बैठे ही त्वरित गति से करवाये जाने हेतु नागरिक कार्यालयीन दिवसों में महापौर हेल्प लाईन नम्बर 6232006700 व 07412453138 पर प्रातः 10ः30 बजे से सांय 04ः00 बजे तक काॅल करके शिकायत दर्ज करा सकते है। प्राप्त शिकायतें प्रतिदिन संबंधित विभागो को प्रेषित की जाकर तत्काल शिकायतों का निराकरण कराया जायेगा।
इस अवसर पर महापौर परिषद सदस्य श्री दिलीप गांधी, श्री मनोहरलाल राजू सोनी, पार्षद श्री रणजीत टांक के अलावा श्री मयूर पुरोहित, श्री राजेन्द्र चैहान, निगम अधिकारी सर्वश्री सुरेशचन्द्र व्यास, जी.के. जायसवाल, ए.पी. सिंह, बी.एल. चावरे, राजेन्द्रसिंह गेहलोत, राजेन्द्र शर्मा आदि उपस्थित थे।

Play sound