जावरा (अभय सुराणा) । मोजुदा सरकारों ने लोक लुभावने वादे कर ना समझ सरकार ने देश को आर्थिक व समाजिक रूप से कमजोर कर दिया ।दो करोड नोकरिया हर साल देने का झुठा वादा कर वोट प्राप्त कर सरकार तो बनाली किन्तु अपनी गलत नितियों के कारण निजी करण के कारण सरकारी कर्मचारियों की सेवा निवृति 58 से बढाकर 60,62,व 65 वर्ष तक कर देने से ,निजी करण कर देने से आज करोडो युवा बेरोजगार होकर दर दर की ठोकरे खा रहे है।
उक्त विचार देश के जानेमाने चिंतक ,देश के प्रसिद्ध समाचार पत्रों मे सम्पादन करने वाले व देश की विभिन्न समस्याओं पर 30 से भी अधिक पुस्तकें लिखने वाले ,सम्यक अभियान के प्रणेता श्री भास्कर राव रोकडे ने आज यहा लायन्स हाँल मे बडी संख्या मे उपस्थित गणमान्य नागरिक व बेरोजगार युवाओं को सम्बोधित करते हुँए व्यक्त किये। आपने दावा किया कि कर्मचारियों की सेवानिवृत्त यदि पुर्व की भाँति 58 वर्ष की समय सीमा मे हो जावे तो 2024 मे 5 लाख से भी अधिक कर्मचारी सेवानिवृत्त हो जावगे तो 5 लाख से भी अधिक युवाओं को नोकरिया मिल जावेगी किन्तु सरकार की गलत आर्थिक नितियों के कारण ना केवल डालर के मुकाबले रूपया पतला हो रहा है बल्कि बढती महगाई व बेरोजगारी सेआम आदमी का जीना भी दुर्भर हो गया है। यदि युवाओं को रोजगार मिल गया होता तो अपने बुढे माँ बाप को वोही तीर्थ दर्शन करा देते।
श्री रोकडे ने कहा कि सम्यक अभियान मुख्य रुप से बैरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए तैयार किया गया है धर्मान्धता के नाम पर जनता का ध्यान बाटनेवाली मोजुदा सरकारों के खिलाफ युवाओं ने एकजूट होकर आवाज नही उठाई तो आनेवाली पिढिया हमे कभी माफ नही करेगी।
श्री रोकडे जी के साथ इस सम्यक अभियान मे जो पुरे मध्यप्रदेश मे जनजागरण कर रहा है के साथी शैलेंद्र श्रीवास्तव जो मध्यप्रदेश के कोआर्डिनेटर रीवा के है ,रधुवंश पाण्डेय एडवोकेट जबलपुर, प्रेमनारायण मिश्रा छतरपुर, भुपेश शर्मा अनुपपुर,पंकज भोपाल, अकिंत पाण्डेय रीवा, आदि आपके साथ कन्धे से कन्धा मिला कर चल रहे है।
कार्यक्रम के सूत्रधार वरिष्ठ चिकित्सक व कांग्रेस नेता डाँ हमीर सिंह राठोर ने श्री रोकडे व सभी अतिथियों का स्वागत किया ।
इस अवसर पर पुर्व नगरपालिका अध्यक्ष मोहम्मद युसूफ कडपा, उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा, वरूण श्रौत्रिय एडवोकेट,जिला पंचायत सदस्य राजेश भरावा, युवा नेता नीतिराजसिंह शान्तिदादा दसेडा, अभय सुराणा, दिलीप सिंह चन्दावत, जगदीश यादव, मुस्तकीम मन्सुरी, लोकेश विजवा, कानाहाडा, इमरान मन्सुरी, इमरान कबाडी, पप्पू चारोडीया,आमीर भाई, अनिष कल्याणे, अंकित ललवानी, विनोद ओरा,सलमा डेविड, श्रीमती यास्मीन खान, श्रीमती अन्नपूर्णा पँवार, अलीजमालभाई, रोशनसेठ व भगवान जील मावता,मकसुद परदेशी, बालेखान भाई,डा रामचन्द्र कुमावत, पोखरना, राजेंद्र कल्याणे,सैय्यद अत्तहरअली ,बंकट कुमावत, चन्द्रशेखर शर्मा, दिलीपराव मण्डलोई ,सुनिल गुर्जर ,प्रदीप दसेडा ,मुनिराज सिंह चन्द्रावत, अशोकसिंह सोलंकी, गोर्धन बोडाना, दानिश सिध्दीकी, महेश शर्मा, धनश्याम रणायरा,आदि बडी संख्या मे उपस्थित लोगो ने अतिथियों का स्वागत कीया। स्वागत भाषण डाँ हमीरसिंह राठौर ने दिया आभार सुशील कोचट्टा ने माना।