श्री ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानक्वासी जैन कॉन्फ्रेंस ने बालिका रिद्धि रांका का किया सम्मान

जावरा (अभय सुराणा ) । कम उम्र में ऊंचाइयां प्राप्त करने का लक्ष्य अगर शुरू से माता-पिता अपने बच्चों को संस्कार देकर आगे बढ़ाते हैं तो निश्चित ही उस बच्चे का भविष्य उज्जवल होता है। उक्त विचार श्री ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानक्वासी जैन कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ मार्गदर्शक अभय सुराणा ने जैन दिवाकर भक्त मंडल चौपाटी द्वारा आयोजित 8 वर्षीय बालिका रिद्धि पुत्री नेहा अमित रांका के सम्मान समारोह के अवसर पर व्यक्त किए। सुराणा ने कहा कि इस नन्ही सी बालिका ने इतनी कम उम्र में परिवार के साथ साथ समाज में एक अच्छा संदेश दिया है। इस अवसर पर बालिका का सम्मान करते हुए वार्ड के पार्षद शिवेंद्र माथुर ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मेरे वार्ड की रिधी रांका ने प्रतिक्रमण याद कर चौपाटी क्षेत्र में भी अपना कीर्तिमान स्थापित किया है। इस अवसर पर श्री सुरेश मेहता श्री श्रेणिक नांदेचा श्री पुखराज भंडारी श्री पारस ओरा आदि ने बालिका का स्वागत किया।सभी के समक्ष रिद्धि रांका ने25 बोल का पाठ सुनाया। उल्लेखनीय है कि बालिका को हाल ही में श्री ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानाक्वासी जैन कॉन्फ्रेंस मध्य प्रदेश शाखा के पदाधिकारियों द्वारा उनके निवास पर जाकर सम्मानित किया था।

Play sound