अखिल भारत हिंदू महासभा मध्य प्रदेश ने की धार भोजशाला की ओर कुच

भोजशाला के बहर ज्योति मंदिर पर पूर्व में आंदोलन कर रहे हिंदू वीरों से भी मुलाकात की गई

रतलाम। अखिल भारत हिंदू महासभा मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित अत्यंत प्राचीन राजा भोज के हाथ से स्थापित हुई मां सरस्वती के मंदिर में मूर्ति स्थापित करने हेतु चलाया जा रहे प्रदेश में आंदोलन इसी कड़ी में राष्ट्रीय महासचिव देवेंद्र पांडे के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल सर्वप्रथम धार के मांडव में राम मंदिर पहुंचे और कार्यक्रम में शामिल हुए कार्यक्रम के बाद महामंडलेश्वर स्वामी नरसिंह का नाथ महाराज से चर्चा हुई श्री पांडे द्वारा स्वामी जी से विस्तार से बात क्या बात स्वामी जी ने स्पष्ट करा कि हम भी भोजशाला में माता मूर्ति स्थापित करने के समर्थन में हिंदू महासभा का सहयोग करेंगे ।
संतों के आशीर्वाद के बाद पांडे की अगुवाई में राष्ट्रीय निर्वाचित प्रभारी प्रमोद शर्मा, राष्ट्रीय साह संगठन मंत्री दिनेश सुगंधी, प्रदेश अध्यक्ष मनीष सिंह चौहान समस्त पार्षद हरसूद और खंडवा जिला अध्यक्ष द्वारका प्रसाद प्रजापति, पंडित गोपाल व्यास संत महासभा जिला अध्यक्ष निलेश आनंद तिवारी पूरी टीम भोजशाला पर पहुंची वहां पर सुरक्षाकर्मियों ने शुक्रवार के दिन हिंदुओं का प्रवेश बंद रहता है इसका विरोध हिंदू महासभा द्वारा करा गया और कहा गया कि यह नमाज पढ़ना बंद करें अन्यथा हिंदू महासभा उग्र आंदोलन की ओर आकर्षित है प्रत्येक शुक्रवार को माता के मंदिर में मुस्लिम नमाज़ पढ़ते हैं अगर यह बंद नहीं हुआ तो प्रत्येक मंगलवार को वहां बनी मस्जिद के अंदर हिंदू सुंदरकांड करेंगे ।
इसके बाद राष्ट्रीय महासचिव पांडे द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक चर्चा हुई जिला पुलिस अधीक्षक ने श्री पांडे को अपने बीच संवाद हुआ और भोजशाला के लिए किए जा रहे आंदोलन की संपूर्ण जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक को दी गई 14 जनवरी तक का समय सरकार के पास है उसके बाद हिंदू महासभा आंदोलन को और तेज करेगी।
उक्त जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी पवन बरोलिया ने दी।