रतलाम । मुख्यमंत्री शहरी अधोसंरचना विकास योजना (तृतीय चरण) के अन्तर्गत अमृत सागर उद्यान से बाजना बस स्टैण्ड फोरलेन मार्ग लागत रूपये 288.00 लाख, मिनी स्मार्ट सिटी योजना अन्तर्गत अम्बेमाता चौक जवाहर नगर से लक्ष्मणपुरा तक सीमेन्ट कांक्रीट सड़क निर्माण लागत रूपये 822.00 लाख, स्टेट डिझास्टर रिलिफ फंड के अन्तर्गत हरीजरा पुलिया का नव निर्माण लागत रूपये 123.77 लाख, मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिक योजना के अन्तर्गत विभिन्न 10 स्थानों पर संजीवनी क्लीनिक का निर्माण लागत रूपये 250.50 लाख व नगर निगम निधि के अन्तर्गत न्यू रोड से शास्त्री नगर मुख्यमार्ग तक सीमेन्ट कांक्रीट सड़क निर्माण लागत रूपये 52.68 लाख इस तरह कुल 1536.35 लाख के विकास कार्यो का भूमि पूजन नगरीय विकास एवं आवास विभाग म.प्र. शासन माननीय श्री भूपेन्द्रसिंह जी के कर कमलों द्वारा, सांसद रतलाम झाबुआ माननीय श्री गुमानसिंह जी डामोर, विधायक रतलाम शहर माननीय श्री चेतन्य जी काश्यप के मुख्य आतिथ्य, महापौर माननीय श्री प्रहलाद जी पटेल की अध्यक्षता, निगम अध्यक्ष माननीय श्रीमती मनीषा जी शर्मा, सदस्य जिला योजना समिति माननीय श्री राजेन्द्र सिंह जी लुनेरा के विशेष आतिथ्य में आज 13 नवम्बर रविवार को दोपहर 3 बजे दीनदयाल नगर में किया जायेगा।
नगर निगम द्वारा नागरिकों से अपील की जाती है कि 1536.35 लाख के विकास कार्यो के भूमि पूजन कार्यक्रम में अधिकाधिक की संख्या में उपस्थित होकर आयोजित कार्यक्रम को सफल बनावें।