- हृदय परिवर्तन का कार्य राष्ट्रसंत जैसे क्रांतिकारी संतो से ही संभव है – सांसद सुधीर गुप्ता
- संतों के सानिध्य में नई दिशा और हमारे अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है – जिला कलेक्टर गौतम सिंह


मंदसौर यश विहार 12 नवंबर 2022 । पापी से नफरत करने वाला साक्षात परमात्मा का अपमान करने का पाप कमा रहा है। उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पापी के भीतर बैठे परमात्मा को प्यार करने वाला पापी को भी परमात्मा के रूप में परिवर्तित कर देता है।
उन्होंने कहा कि पापी से भी बड़ा वह महान पापी है जो उनको सुधारने का अवसर न देकर व्यवधान पैदा करता है ।
मुनि कमलेश ने बताया कि यदि वाल्मिक डाकू अंगुलिमाल अर्जुन माली पापी औरहत्यारों से दूरी बनातेतो क्या वह महान पुरुष बनते । राष्ट्रसंत ने कहा कि पाप से घृणा करो पापी से नहीं इस सिद्धांत को अपनाने वाला ही सच्चा धार्मिक है।
सांसद सुधीर गुप्ता ने कहा कि ब्रेनवाश हृदय परिवर्तन का कार्य राष्ट्रसंत जैसे क्रांतिकारी संतो से ही संभव है जैन दिवाकर कमल गौशाला सिंधफनके लिए घास घर बनाने की घोषणा की।
लोकप्रिय विधायक यशपाल जी सिसोदिया ने कहा कि हमारे में जो भी आंतरिक गुणों का विकास हो रहा है गुरु कृपा का ही प्रसाद है गुरुदेव के सानिध्य में 22 नवंबर को रेवास देवड़ा और 1 दिसंबर को आकोदड़ा में नई गौशाला का उद्घाटन होने जा रहा है।
जिला कलेक्टर गौतम सिंह ने कहा कि संतों के सानिध्य में नई दिशा और हमारे अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
जिला पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने बताया कि संतो के एक पल का सानिध्य हमारा कायाकल्प कर देता है अक्षत मुनि कौशल मुनि घनश्याम मुनि गौतम मुनि विचार व्यक्त किए भाजपा जिला अध्यक्ष नाना लाल जी अटोलिया समाजसेवी प्रदीप कीमती बृजेश जी सुशील कच्छारा आशीष चोर्डिया नीलम वीरवाल हसीना बुआ घनश्याम बटवाल सहित शहर के सभी सामाजिक धार्मिक राजनीतिक संगठनों के प्रमुखों ने भाग लेकर गो सेवा का संकल्प लिया 13 नवंबर प्रातः 9:00 बजे प्रदीप कीमती मेघदूत नगर पुराने आरटीओ ऑफिस के सामनेके निवास पर मुनि कमलेश के प्रवचन होंगे रात्रि 8:00 बजे प्रमुख बिहार में होंगे सभा का संचालन अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली शाखा मध्य प्रदेश के अध्यक्ष विजय खटोड़ने किया । प्रवचन के पश्चात विधायक यशपाल जी सिसोदिया की ओर से अल्पाहार की सुंदर व्यवस्था रही ।