अखिल भारत हिंदू महासभा का विराट हिंदू सम्मेलन रतलाम में संपन्न

  • 50 साल पूर्व नाग देवता मंदिर बनाने का वचन दिया : हिंदू महासभा ने
  • धार भोजशाला को लेकर 14 नवंबर से सोशल मीडिया पर होगा विरोध प्रदेश अध्यक्ष मनीष सिंह चौहान ने कहा वीडियो बनाकर डाले सभी कार्यकर्ता अपने ग्रुप में

रतलाम। अखिल भारत हिंदू महासभा मध्य प्रदेश द्वारा विगत चार दिवसीय विराट हिंदू सम्मेलन रविवार को राष्ट्रीय महासचिव देवेंद्र पांडे के मुख्य अतिथि में रतलाम में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ इसके पूर्व देवास इंदौर धार में मांडव में विराट हिंदू सम्मेलन हो चुके हैं।
कार्यक्रम में विशेष अतिथि राष्ट्रीय संगठन मंत्री राकेश तिवारी, निर्वाचित प्रभारी प्रमोद शर्मा रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष मनीष सिंह चौहान द्वारा की गई आयोजक भारती यादव न बताया कि हिंदू महासभा द्वारा विगत दिनों रतलाम जिला प्रशासन ने बलपूर्वक नाग देवता का 50 साल पुराना मंदिर तोड़ा गया था उस पर जाकर रविवार को उसको निर्माण चालू करने का संकल्प भी लिया साथ ही राष्ट्रीय महामंत्री ने धार भोजशाला में माता सरस्वती की मूर्ति स्थापित करने के लिए भी सभी कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र में 300 पदाधिकारियों को जोड़कर उनके नाम पति की लिस्ट बनाकर प्रदेश कार्यालय भेजने को कहा।
इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हिंदू महासभा के कार्यकर्ता और महिला कार्यकर्ता उपस्थित थे मुख्य रूप से राष्ट्रीय मंत्री पवन कुमार त्रिपाठी, राष्ट्रीय मंत्री गुजरात से निलेश,प्रदेश सह संगठन मंत्री पंडित गोपाल व्यास, संत महासभा के जिला अध्यक्ष पंडित निलेश आनंद तिवारी, राजकुमार शर्मा, इंदौर जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ठाकुर, इंदौर महानगर अध्यक्ष योगेश मराठा, विनय शर्मा आदि मौजूद थे आभार जिला अध्यक्ष राकेश पांचाल ने माना।
हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष सिंह चौहान ने सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि 14 नवंबर से धार भोजशाला मुक्ति आंदोलन को और तेज किया जाएगा समस्त पदाधिकारी अपनी सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल करेंगे और उसमें सरकार से मांग करेंगे कि हमारी भोजशाला हमको मुक्त चाहिए चाहिए और माताजी के गर्भ ग्रह में नमाज पर प्रतिबंध लगाया जाए माता की मूर्ति पूर्णता स्थापित की जाए ऐसी वीडियो बनाकर समस्त कार्यकर्ता अपनी फेसबुक इंस्टाग्राम यूट्यूब चैनल और फेसबुक व्हाट्सएप पर डालें और सरकार तक पहुंचाएं। यह जानकारी प्रदेश प्रचार मंत्री श्रीमती भारती यादव ने दी।

Play sound