नगर के प्रथम नागरिक योगीराज महापौर की योगमय यज्ञमय भक्तिमय पाठशाला

  • अलकापुरी भारत माता औषधीय उद्यान मूर्ति स्थापना के साथ योग शंखनाद
  • स्वच्छ स्वस्थ समृद्ध हरा-भरा अपना रतलाम मध्यप्रदेश
  • योगमय यज्ञमय भक्तिमय मधुमेह नशामुक्त रोगमुक्त निरोगी हरा-भरा हों स्वतंत्र भारत हमारा

रतलाम। विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर अलकापुरी स्थित भारत माता औषधीय उद्यान रतलाम पर प्रातः 8 से 10 बजे तक पतंजलि योगपीठ हरिद्वार युवा भारत जिला रतलाम म.प्र.पश्चिम पांचों संगठन संयुक्त मधुमेह जागरूकता मंच प्रेरणास्त्रोत पद्म श्री डॉ लीला जोशी का आशीर्वाद लिए मुक्त म.प्र.जन अभियान परिषद् बैनर तले योगमय यज्ञमय भक्तिमय हरा-भरा मधुमेह मुक्त रोगमुक्त नशामुक्त भारत संकल्प लिए शिविर आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि स्वरूप नगर के प्रथम नागरिक योगीराज महापौर प्रहलाद पटेल जी निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा मनोज शर्मा दिप प्रज्वलित के साथ शिविर शुभारंभ कर भारत माता औषधीय उद्यान में इंसुलिन प्लांट शुगर पौंधा रोपण कर प्रदेश की खुशहाली निरोगी काया के लिए औषधीय यज्ञ-हवन में आहुतियां दीं मानव सेवा कार्य की सराहना करते हुए रतलाम शहर जिले नगरवासियों को पतंजलि योगपीठ बाबा रामदेव जी का आशीर्वाद लिए स्वस्थ स्वच्छ भारत समृद्ध भारत की तर्ज़ पर भारत माता औषधीय उद्यान पर माताजी की मूर्ति स्थापना के साथ योग का शंखनाद नगरवासी योगमय यज्ञमय भक्तिमय पाठशाला से जन-जन को जोड़ा जाएगा।
विश्व मधुमेह दिवस पर जिला प्रभारी विशाल कुमार वर्मा के नेतृत्व में पतंजलि युवा भारत जिला रतलाम म.प्र.पश्चिम पांचों संगठनों के पदाधिकारियों योग शिक्षकों की देखरेख में आएं हुए समस्त अतिथि गणमान्य नागरिक 150 से अधिक शिविरार्थियों की निःशुल्क शुगर जांच के साथ योग-यज्ञ विशेषज्ञों द्वारा विशेष तौर पर रोगानुसार योग परामर्श व 51 प्रकार की जड़ी-बूटी युक्त यज्ञ-हवन में मंत्रोच्चार कर यज्ञ प्रभारी पं. संजय शिवशंकर दवे द्वारा आहूति दिलाई गई वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य चंदनमल घोंटा जी द्वारा औषधीय काढ़ा पिलाया गया।
मधुमेह नशामुक्त रोगमुक्त भारत विशेष तौर पर राज्य प्रभारी प्रेमाराम पुनिया ने योग ऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज का संदेश वाचन किया योग आयुर्वेद स्वदेशी आचार्य गुरुकुल भारतीय शिक्षा पद्धति से जन-जन जुड़कर जोड़कर भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने की नींव मजबूत करें।
समाजसेवी दिनेश वाघेला म.प्र.जन अभियान परिषद् जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय ने अपने विचार व्यक्त किए पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी उत्तम शर्मा किसान सेवा समिति प्रभारी हरिश यादव प्रकाश चन्द्र बिलाला का सहयोग रहा आभार जिला महामंत्री नित्येन्द्र आचार्य हरिश यादव ने माना।

Play sound