भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का 15 नवम्बर को होगा अनावरण

रतलाम 14 नवम्बर । भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण संत श्री हीरागिरी जी महाराज के मुख्य आतिथ्य, प्रभारी मंत्री श्री ओ.पी. एस भदौरिया, सांसद रतलाम-झाबुआ श्री गुमानसिंह जी डामोर, विधायक रतलाम शहर श्री चेतन्य जी काश्यप, रतलाम ग्रामीण विधायक श्री दिलीप जी मकवाना की अध्यक्षता, महापौर श्री प्रहलाद जी पटेल के विशेष आतिथ्य, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा जी शर्मा, सदस्य जिला योजना समिति श्री राजेन्द्रसिंह जी लुनेरा, समाजसेवी श्री संजय निनामा की उपस्थिति में आज 15 नवम्बर 2022 मंगलवार को दोपहर 2 बजे गोपाल गौशाला उद्यान सागोद रोड़ पर किया जायेगा।
नगर निगम द्वारा के सम्माननीय नागरिकों से अपील की जाती है कि भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण समारोह में अधिकाधिक की संख्या में उपस्थित रहकर आयोजित कार्यक्रम को सफल बनावें।

Play sound