69 वाँ महारुद्र यज्ञ का आयोजन 13 दिसंबर से

श्री सनातन धर्म सभा एवं महारुद्र यज्ञ समिति की बैठक सम्पन्न

रतलाम । श्री सनातन धर्म सभा एवं महारुद्र यज्ञ समिति की बैठक में तय किया गया कि 69 वाँ महारुद्र यज्ञ दिनांक 13 दिसंबर से 24 दिसंबर तक त्रिवेणी तट पर आयोजित किया जाएगा । महारूद्र यज्ञ के सफल आयोजन हेतु आयोजन समिति की एक आवश्यक बैठक अध्यक्ष श्री कन्हैयालाल मौर्य (मामा जी) की अध्यक्षता में श्री संत निवास त्रिवेणी धाम पर संपन्न हुई । समिति सचिव नवनीत सोनी ने बताया कि बैठक में आगामी महारुद्र यज्ञ एवं मेला आयोजन के संदर्भ में विचार विमर्श किया गया । होने वाले महारूद्र यत्र काशुभारम्भ संतों के सानिध्य में ध्वजारोहण व अग्नि प्रवेश कर महारुद्र यज्ञ प्रारम्भ किया जाएगा । बैठक में महारूद्र यज्ञ में आने वाले धर्मावलंबी, आम नागरिकों को आवागमन, दर्शन-सेवा, धर्म लाभ लेने में कोई परेशानी ना हो इस विषय पर चर्चा की गई । साथ ही अधिक से अधिक धर्मप्रेमी जनता से इस धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होकर धर्मलाभ लेने की अपील की ।
आयोजित बैठक में संरक्षक कोमल सिंह राठौड़ पूर्व विधायक, पंडित रामचंद्र जी शर्मा, उपाध्यक्ष लालचंद टांक, रमेश व्यास, प्रेम उपाध्याय, डॉ राजेंद्र शर्मा, गोपाल जी जवेरी, राजेश दवे, अनिल झालानी, प्रचार प्रमुख सूरजमल टांक, कैलाश भईड़ा, श्रीमती ताराबेन सोनी, श्रीमती हंसा व्यास, श्रीमती राखी व्यास आदि उपस्थित थे ।

Play sound