समग्र जैन श्वेतांबर ग्रुप रतलाम का युवक-युवती परिचय सम्मेलन रतलाम में 18 दिसंबर रविवार को

बैनर का विमोचन करते हुवे इंदौर के सांसद श्री शंकर लालवानी राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र संचेती सम्मेलन मुख्य संयोजक हेमंत कोठारी ग्रुप अध्यक्ष नीलेश पोरवाल ।

रतलाम। अखिल भारतीय जैन श्वेतांबर सोशल ग्रुप फेडरेशन मालवा रीजन, जैन श्वेताबर सोशल ग्रुप रतलाम के तत्वाधान में समग्र जैन श्वेतांबर ग्रुप रतलाम युवक युवती परिचय सम्मेलन रतलाम में 18 दिसंबर रविवार को आयोजित होने जा रहा है । सम्मेलन के मुख्य संयोजक हेमंत कोठारी ने बताया कि रतलाम में आयोजित परिचय सम्मेलन में संपूर्ण भारत एवं देश विदेश के हजारों युवक युवती सम्मिलित होंगे।
रतलाम ग्रुप अध्यक्ष निलेश पोरवाल पूर्व अध्यक्ष प्रदीप डांगी ने बताया कि गठबंधन के माध्यम से समाज के हजारों लोगों को विवाह में हो रही परेशानियों को एक मंच पर लाकर समाज में जोडऩे का प्रयास है रतलाम में पूर्व में 15 वर्ष पूर्व ऐसा ही आयोजन हुआ था आज पुन: होने जा रहा है इसके प्रति लोगों का अपार उत्साह है रतलामी नहीं देश विदेश के कई प्रत्याशियों के फॉर्म आ रहे हैं उन प्रत्याशियों की पुस्तिका का प्रकाशन भी किया जाएगा ।
रतलाम ग्रुप के पूर्व अध्यक्ष संदीप चौहान चेयरमैन मनीष चोपड़ा उपाध्यक्ष अजय जैन अखिलेश नाहर सचिव जितेंद्र चोपड़ा जय नाहर शीतल पावेचा अनिल गांधीराजेश नांदेचा श्री निवास जैन सुदेश संघवी प्रदीप लोढ़ा, राजेंद्र पितलियाँ आदि सदस्य ने सभी से आग्रह किया है कि 25 नवंबर के पूर्व सभी प्रत्याशी ज्यादा से ज्यादा संख्या में रजिस्ट्रेशन करवाकर सहयोग प्रदान करें जैन श्वेताबर सोशल ग्रुप रतलाम के तत्वाधान में समग्र जैन श्वेतांबर ग्रुप रतलाम युवक युवती परिचय सम्मेलन रतलाम मे ज्यादा से ज्यादा रजिस्ट्रेशन करवा कर सहयोग करे ।

Play sound