रतलाम । 14 नवंबर वल्र्ड डायबिटीज डे पर लायंस क्लब ऑफ रतलाम अभिमा द्वारा मधुमेह परीक्षण एवं जागरूकता शिविर लगाया गया सुबह से ही लोगों का आना शुरू हो गया था इस शिविर में 167 लोग लाभान्वित हुए ।
क्लब अध्यक्ष लायन प्रथमा कौशिक, सचिव लायन सुनिता पाठक पूर्व कोषाध्यक्ष लायन कौशल्या त्रिवेदी लायन इंदु उपाध्याय लायन मंजु सोनी लायन उषा दुबे लायन राधा जोशी लायन शारदा शर्मा नगर निगम अध्यक्ष जो कि हमारी क्लब सदस्य भी है लायन मनीषा शर्मा उपस्थित रहे इस अवसर पर द्वितीय वाईस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन योगेंद्र जी रुनवाल एवं लायन रवि बोथरा उपस्थित रहे संयुक्त मधुमेह जागरूकता मंच के मनोज उपाध्याय महेश जी खंडेलवाल भी उपस्थित रहे। नर्स अंतिमा पाटीदार ने भी अपनी सेवाएं दी । लायन हाल में सायं 4.00 बजे से संयुक्त मधुमेह जागरूकता मंच द्वारा जागरूकता सम्मेलन भी रखा गया जिसमें डॉ लीला जोशी, डॉ प्रदीप कोठारी, डॉ, जयंती सुबेदार द्वारा जागरूकता एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा शिविरार्थियों को जागरुक किया। सर्वाधिक जांच करने वाली संस्थाओं को सम्मानित किया गया जिसमें लायंस क्लब ऑफ रतलाम अभिमा को भी सम्मानित किया।