मां पद्मावती माता मंदिर चार बत्ती प्रांगण जवाहर नगर महा आरती एवं विशाल भंडारा सम्पन्न

रतलाम। मां पद्मावती माता मंदिर चार बत्ती प्रांगण जवाहर नगर महा आरती एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया । आयोजक राजीव रावत मित्र मंडल द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर हजारों धर्म प्रेमी जनता ने भंडारे का लाभ लिया। इस अवसर पर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शांति लाल वर्मा, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष श्री मयंक जाट, श्री धन्ना उस्ताद,पार्षद श्रीमती आशा रावत, शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र कटारिया,शहर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम चाहर, प्रेस क्लब अध्यक्ष मुकेश गिरी गोस्वामी, जितेंद्र सोलंकी, सुजीत उपाध्याय, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बसंत पंड्या,पार्षद कमरुद्दीन कच्छावा,पूर्व पार्षद बलबीर सिंह सोढ़ी, सामाजिक कार्यकर्ता बबलू भाई, नागर समाजसेवी श्री कैलाश झालानी, ईश्वर बाबा सहित बंटी मरमट, राकेश कुनेरा ,बहादुर भाटी ,जगदीश व्यास ,नारायण उपाध्याय सहित मां पद्मावती माता मंदिर के सभी पदाधिकारियों द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाया गया। कार्यक्रम का आभार कार्यक्रम के आयोजक पूर्व पार्षद राजीव रावत ने माना।

Play sound