परम पूज्य श्री रामचन्द्र जी डोंगरे महाराज की पुण्यतिथि मनाई

रतलाम । परम पूज्य श्री रामचन्द्र जी डोंगरे महाराज की 32 वीं पुण्यतिथि आज त्रिवेणी स्थित अन्नक्षैत्र में मनाई गई । श्री बद्रीनारायण सेवा ट्रस्ट के द्वारा आज श्री डोंगरेजी महाराज की 32 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी शहर की सभी अन्नक्षैत्रों को भोजन प्रसादी वितरित की गई। ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि श्री डोंगरे महाराज के अनुसार निराश्रितों की सेवा ही सच्ची प्रभु भक्ति है। इससे पूर्व ट्रस्ट के पदाधिकारियों, सदस्यों एवं अन्य धर्मावलंबियों द्वारा डोंगरेजी महाराज के चित्र माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया गया ।
श्री बद्रीनारायण सेवा ट्रस्ट विगत 38 वर्षो से प्रतिदिन गरीब एवं निराश्रितों को भोजन प्रसादी निरंतर वितरित कर रहा है । इस अवसर पर सर्वश्री नवनीत सोनी, सत्यनारायण पालीवाल, मनोहर पोरवाल, मनोज शर्मा, नारायण राठौड़, राजेश दवे, विजय, चीकू भाई, पुरूषोत्तम पटेल आदि भक्तगण उपस्थित थे ।

Play sound