रतलाम । दो दिवसीय अंतर जिला क्रिकेट स्पर्धा न्यू रेलवे मैदान ओल्ड रेलवे कॉलोनी पर जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित किया गया । जिसमें मेजबान रतलाम ने शाजापुर को बुरी तरह हरा दिया । रतलाम की ओर से उभरते हुए बल्लेबाज मोहित तंवर ने शानदार शतक 126 रन बनाए । पहली पारी में शाजापुर ने 149 रन बनाए जिस में सर्वाधिक अमित सिंह ने 65 रनों का योगदान दिया । रतलाम की ओर से सिमर सिंह और मोहित ने चार-चार विकेट लिए जवाब में मोहित के शानदार शतक की बदौलत रतलाम ने 266 रन बनाए । शाजापुर की ओर से अमित और अंश ने तीन-तीन विकेट लिए । रतलाम को 116 रनों की बढ़त पहली पारी में मिली । दूसरी पारी में शाजापुर की टीम मात्र 88 रनों पर आउट हो गई । सौरभ कुशवाहा ने चार और कुणाल ने तीन तथा अब्दुल्ला ने दो विकेट लिए मैच आरंभ होने के पूर्व जिला बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष तथा पूर्व क्रिकेटर आशुतोष क्रिकेट क्लब के संस्थापक ललित मोयल ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया । श्री शर्मा ने कहा कि खिलाडिय़ों को हमेशा हर प्रतियोगिता को बड़ी प्रतियोगिता के समान मानकर अपना प्रदर्शन करना चाहिए जो आगे चलकर उन्हें राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचा सकता है । इस अवसर पर लोकपाल सिंह सिसोदिया, अनुज शर्मा, अश्विनी शर्मा, हरीश बाबा आदि उपस्थित थे।