कांग्रेस ने दिया महिला उत्पीड़न को लेकर राज्यपाल के नाम ज्ञापन

रतलाम । आज शहर महिला कांग्रेस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं पर बढ़ते अत्याचार पर महामहिम राज्यपाल महोदय के नाम एसडीएम संजीव पांडे जी को ज्ञापन दिया गया । आए दिन बालिकाएं हैवानियत का शिकार हो रही हैं । और असामाजिक तत्वों को पुलिस एवं प्रशासन का कोई डर नहीं है। अभी कुछ दिनों में ही भोपाल के कोलार में तथा सिवनी में बलात्कार की घटनाएं हुई हैं। मध्य प्रदेश महिला उत्पीड़न में देश में प्रथम स्थान पर है। अगर गृहमंत्री और मुख्यमंत्री अपने प्रदेश की महिलाएं एवं बालिकाओं को सुरक्षा प्रदान नहीं कर सकते तो फिर खोखले वादे क्यों किए जा रहे हैं । शहर महिला कांग्रेस मांग करती है कि आप लोग अपने पद से इस्तीफा दे दें । इस मौके पर शहर महिला कांग्रेस के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे । महिला कांग्रेस प्रदेश महामंत्री यासमीन सेरानी, शहर महिला कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष कुसुम चाहर ,पार्षद आशा रावत, पार्षद कविता महावर ,पार्षद नीलोफर खान, पार्षद मीनाक्षी सेन, पूर्व पार्षद नजमा बेलूत ,विद्या शर्मा ,राधा प्रजापत , तबस्सुम, रजिया ,आरिफा, ताज ,रेखा ,बंटी ,राजश्री, मीनू ,प्रीति, रजनी ,पुष्पा ,कल्पना सिंह, मीना जाट ,मधु ,रानी ,खुशबू ,लीला, तथा शहर अध्यक्ष महेंद्र कटारिया , नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, उप नेता प्रतिपक्ष कमरुद्दीन कछवाया, राजीव रावत ,बसंत पंड्या, रमेश शर्मा, हितेश पेमाल ,विजय चौहान,इक्का बेलूत ,अरविंद सिंह, आदि सभी कांग्रेस जन मौजूद रहे।

Play sound