रतलाम । नगर पालिका परिषद तथा दशपुर बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन मंदसौर द्वारा स्टेट बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन उज्जैन के तत्वाधान में 163000 रुपए कैश प्राइस मिस्टर एमपी बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है । दिं. 20 नवंबर 2022 को सायं 6 बजे पशुपतिनाथ मेला प्रांगण के सांस्कृतिक मंच पर आयोजित उक्त स्पर्धा में पूरे मध्यप्रदेश से लगभग 200 खिलाड़ी भाग लेंगे । जिसमें रतलाम के सुनील सोलंकी, हिमालय खरे रिफाकत शेरानी, अहाद खान, अंकित सोलंकी, सैय्यद जमील खान, सुरेश नायक सहित लगभग 7 बॉडीबिल्डर भाग लेंगे । ऑफिशियल दिनेश शर्मा कुलदीप त्रिवेदी तथा कोच असलम खान रहेंगे।