इंदौर। शहर की सबसे पुरानी संस्था प्रभात क्लब द्वारा संस्था प्रमुख स्वर्गीय श्री राम चंद्र पांडे की स्मृति में 60 किलोग्राम जूनियर वर्ग की स्टेट कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 27 से 29 नवंबर 2022 को संस्था के ग्राउंड (सुभाष चौक पानी की टंकी के पास इंदौर) पर होने जा रहा है। इसे हेतू भूमि पूजन विगत दिवस संपन्न हुआ । इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्रीमती मधु पांडे, संस्था के संरक्षक अशोक मेहता, संस्था के अध्यक्ष हीरालाल गोखरू, पार्षद भावना मिश्रा, एवं कई गणमान्य मनोज मिश्रा, अर्चना जायसवाल, सुरेश दवे, ईश्वर जोशी, उमेश बोराडे, असलम मंसूरी, शंकर लाल जोशी, मुकेश करवारिया, श्री गौतम साहब एवं अन्य कई क्लब के पदाधिकारी उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन विवेक वर किया ने किया एवं आभार राजू सतारकर ने माना।