जननायक टंट्या मामा की गौरव यात्रा का 24 नवंबर को रतलाम आगमन

  • तैयारियों को लेकर जिला भाजपा कार्यालय मे बैठक संपन्न
  • सैलाना क्षेत्र के सरवन से 22 नवंबर को होगा शुभारंभ

रतलाम । मालवा एवं निमाड़ अचंल के क्रांतिवीर सूर्यपुत्र जननायक टंट्या मामा की गौरव यात्रा का 22 नवंबर को रतलाम जिले की सैलाना विधानसभा मे सरवन से शुभारंभ होगा। गौरव यात्रा 24 नवंबर को रतलाम शहर मे आयेगी। यात्रा की तैयारियों को लेकर सोमवार को पैलेस रोड़ स्थित भाजपा कार्यालय मे बैठक आयोजित की गई। इसमे भाजपा अ.ज.जा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मोती निनामा, भाजपा के जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रमेश मईड़ा, एमआईसी सदस्य अनिता कटारा, गोविंद डामर, विकास पारगी, भेरूलाल खदेडा, महेश डोडियार आदि उपस्थित रहे। बैठक मे बताया गया कि रतलाम शहर मे गौरव यात्रा अलकापुरी क्षेत्र मे आरंभ होगी। 24 नवंबर को सुबह 11 बजे यह यात्रा अलकापुरी से आरंभ नगर के प्रमुख मार्गो से गुजरेगी।
नुक्कड़ सभा के बाद यात्रा गन्तवय की और रवाना होगी। प्रदेश भर मे भाजपा द्वारा विभिन्न स्थानों से 10 यात्राएं निकाली जा रही है। जो 3 दिसम्बर तक विभिन्न स्थानों का भ्रमण करेगी। 4 दिसंबर को इंदौर में गौरव यात्रा का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। यात्रा का समापन महू क्षेत्र के पातालपानी के समीप स्थित समाधि स्थल पर होगा। रतलाम में गौरव यात्रा के प्रवास के दौरान सांसद गुमान सिंह डामोर सहित अन्यजन जनप्रतिनिधिगण शामिल होगे।