मेला परिसर निरीक्षण के दौरान दिये निर्देश

रतलाम । महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने नगर निगम द्वारा 14 से 24 दिसम्बर तक आयोजित किये जाने वाले ग्यारह दिवसीय त्रिवेणी मेले की तैयारियां समय-सीमा में किये जाने हेतु त्रिवेणी मेला परिसर का निरीक्षण कर मेले से संबंधित सभी तैयारियां समय के पूर्व पूर्ण कर लिये जाने के निर्देश संबंधितो को दिये।
महापौर श्री पटेल ने त्रिवेणी कुण्ड एवं यज्ञ शाला के निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया कि कुण्ड यज्ञ शाला की साफ-सफाई, रंगाई पुताई आवश्यक मरम्मत किये जाने के निर्देश संबंधित को दिये।
बगीचे के निरीक्षण के दौरान बगीचे को व्यवस्थित करने व बगीचे के कोने में स्थित महिला एवं पुरूष शौचालय की आवश्यक मरम्मत किये जाने के निर्देश के साथ ही मानस भवन की साफ-सफाई व आवश्यक मरम्मत करवाये जाने के भी निर्देश मौके पर दिये।
इसके अलावा मेले मे लगने वाली दुकानों के ब्लाॅक आवंटन किये जाने के संबंध में निर्देशित किया कि दुकानों के ब्लाॅक इस तरह काटे जाये कि मेले में आने वाले नागरिकों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हों। साथ ही मेला परिसर के समतलीकरण, सड़कों का पेंचवर्क व गढ़ढों में मुरम डालने के निर्देश भी संबंधित को दिये।
मेले मंे सांस्कृतिक मंच के निरीक्षण के दौरान मंच की रंगाई-पुताई, आवश्यक मरम्मत व मंच के समीप कमरे का दरवाजा लगाने एवं उसकी मरम्मत करने के निर्देश दिये। खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मेले में आयोजित होने वाली खेल प्रतियोगिताओं की समस्त तैयारियां समय पर कर लिये जाने के निर्देश भी दिये साथ ही कुश्ती प्रतियोगिता हेतु मेला मंच के पीछे की भूमि का समतलीकरण व साफ-सफाई करने के निर्देश संबंधितों को दिये।
इस अवसर पर निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट श्री सनातन धर्म सभा एवं महारूद्र यज्ञ समिति अध्यक्ष श्री कन्हैयालाल मौर्य, श्री संजय शर्मा, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी श्री धर्मेन्द्र व्यास, राजस्व समिति प्रभारी श्री दिलीप गांधी, क्षेत्रिय पार्षद एवं स्वच्छता तथा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन समिति प्रभारी श्री विशाल शर्मा, क्षेत्रिय पार्षद एवं विद्युत तथा यांत्रिकी समिति प्रभारी श्री अक्षय संघवी के अलावा सर्वश्री अशोक जैन लाला, बलवंत भाटी, राकेश मीणा, संजय कसेरा, सतीश भारतीय, निगम अधिकारी सर्वश्री सुरेशचन्द्र व्यास, जी.के. जायसवाल, मोहम्मद हनीफ शेख, श्याम सोनी, ब्रजेश कुशवाह आदि उपस्थित थे।