महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बना रही है लायंस बहने- श्रीमती वीणा छाजेड़

रतलाम । आज की वैश्विक परिस्थितियों में महिलाओं को जागरूक रखना और सशक्त बनाना समाज की पहली आवश्यकता है बदलते परिवेश और समय की दरकार को देखते हुए जो माहौल बना हुआ है वह महिलाओं के लिए चुनौतीपूर्ण है और इसी बात को समझ कर लायंस क्लब इंटरनेशनल द्वारा महिलाओं के कल्याण हेतु उन्हें आत्मनिर्भर और शक्तिमान बनाने के लिए कई गतिविधियां और कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं जो हमारे नगर के लायंस क्लब अपने कार्यक्रम के माध्यम से जिले की महिलाओं को आत्मनिर्भर और जागरूक बना रही है उक्त बात लायंस क्लब गोल्ड की रीजन सद्भावना यात्रा में पधारी श्रीमती वीणा छाजेड़ ने कहीं ।
श्रीमती वीणा छाजेड़ ने कहा कि लायंस क्लब इंटरनेशनल प्लेटफार्म है जिसके साथ जोड़कर हमें पुरुषों के साथ बराबरी से अपना व्यक्तित्व निखारने का अवसर प्राप्त होता है । समाजसेवा और हमारे स्वयं का व्यक्तित्व दोनों हम इस संस्था के माध्यम से कर सकते हैं आपने संस्था में नवीन सदस्यों को जोड़ने का अनुरोध किया ।  
कार्यक्रम आरंभ क्लब की अध्यक्ष श्रीमती भावना राज पुरोहित ने शुभारंभ करने की घोषणा की। श्रीमती वैशाली माचवे ने ध्वज वंदना और राष्ट्रगान प्रस्तुत किया ।
कार्यक्रम में झोन चेयर पर्सन अलका पोरवाल ने भी क्लब गतिविधियों को शानदार तरीके से चलाने के लिए पदाधिकारियों को बधाई प्रेषित की और नवीन सदस्यों को पिन लगाकर अभिनंदन किया । इस अवसर श्रेष्ठ कार्य करने वाले क्लब पदाधिकारियों को अतिथियों ने पिन लगाकर के सम्मानित किया । क्लब सचिव संतोष जोशी ने सचिव प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। वहीं कोषाध्यक्ष कविता राजपुरोहित ने आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया । इस अवसर पर डॉक्टर सुलोचना शर्मा, संतोष चाणोदिया मंचासीन थे ।
इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत कल्पना राजपुरोहित, आरती त्रिवेदी, कोमल पुरोहित, पुष्पा वासन, कोमल पोरवाल, आशा चौधरी, किरण उपाध्याय आदि ने किया। कार्यक्रम में झोन चेयर पर्सन बी.के.जोशी, श्री हिम्मत सिंह राजपुरोहित, अजय जैन, आलोक गांधी, अर्चना अग्रवाल, प्रथमा कौशिक, संदीप निगम, रवि बोथरा, दिनेश शर्मा, सुनील के. जैन, विक्रम सिंह सिसौदिया, नीरज सुरोलिया, आशीष जोशी आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर सीमा बोथरा द्वारा एम जे एफ बनने पर वीणा छाजेड़ द्वारा रू. 5000 की राशि प्रदान की गई । वहीं उपस्थित महिला सदस्य गण एवं भोजन झूठा ना छोड़ने की हिदायत देते हुए  का  पोस्टर जारी किया गया । कार्यक्रम का संचालन सीमा बोथरा और शुभांगी जोशी ने किया एवं आभार सरोज ओझा ने व्यक्त किया।

Play sound