मुनिप्रवर की निश्रा में कोंकण में विभिन्न शासन प्रभावना के आयोजन संपन्न

कोंकण (महाराष्ट्र)। परोपकार सम्राट आचार्यदेव श्रीमद्विजय ऋषभचंद्र सूरीश्वरजी म.सा.के आज्ञानुवर्ति सुशिष्य प्रवचनदक्ष मुनिराज श्री रजतचंद्र विजयजी म.सा.की पावन निश्रा में कोंकण क्षेत्र के अनेको ग्राम नगरों में शासन प्रभावना के आयोजन शानदार ढंग से संपन्न हुए। स्मरण हो महाड़ में एतिहासिक चातुर्मास पूर्ण कर दापोली में शासन के कार्य पूर्ण किए। वहां से गोरेगांव के लादुलालजी के गृह निवास पर प्रवचन आयोजन व रात्री में वाचनलय में गुजराती समाज द्वारा जाहेर प्रवचन तथा श्री पार्श्वपुरम् तीर्थ में शांतिधारा महाअभिषेक व प्रवचन के सफल आयोजन हुए। वहां से माणगांव श्री महावीर भवन में दोनों समय प्रवचन धारा एवं वहां से इंदापुर नगर में श्री विकेशजी चंपालालजी कावेडिय़ा परिवार द्वारा सामैया के साथ मंगल प्रवेश संपन्न हुआ। सारगर्भित प्रवचन एवं गिरनार वंदनावली आयोजन एवं श्री ऋषिकेश बाबुलालजी कावेडिया के नवीन श्री गीतांजली प्रतिष्ठान पर पगलियाजी व बेसते महा के महामांगलिक के आयोजन हुए। अगले दिन इंदापुर से गिरनार 210 यात्री के संघ का मंगलमय प्रस्थान सह मुख्य लाभार्थी श्री मोहनलालजी देवीचंदजी के गृह निवास पर पगलियाजी व मांगलिक के पश्चात गिरनार संघ का प्रयाण किया गया । अनेकानेक नगरों से होते हुए मुनिश्री का पोयनाड श्री वासुपूज्य राजेंद्रसूरी संघ में सामैया के साथ मंगलमय प्रवेश हुआ। प्रवचन के दिव्य आयोजन संपन्न किये गये। मुनिश्री की पावन निश्रा में दहाणु श्री मिनी मोहनखेड़ा गुरुधाम तीर्थ में 16 से 20 दिसंबर तक श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ भगवान के अ_मतप की आराधना एवं 29 दिसंबर को श्री राजेंद्र सूरीजी म.सा. की गुरु सप्तमी धुम-धाम से मनाई जायेगी। मुनिश्री के उग्र विहार यात्रा में विहार ग्रुप एवं श्रीसंघ के अनेकों महानुभाव सुंदर सेवा दे रहे हैं।

Play sound