स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 की तैयारियों में सभी जुट जायें-श्री भट्ट

स्वच्छता जागरूकता हेतु ब्राण्ड एम्बेसेडर किये नियुक्त

रतलाम । स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में रतलाम को देश में नम्बर 1 बनाने के लिये सर्वेक्षण की तैयारियां युद्ध स्तर पर प्रारंभ किये जाने हेतु निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट ने झोन प्रभारी व वार्ड दरोगाओं की बैठक लेकर सर्वेक्षण में उनकी जिम्मदारियों से अवगत कराया साथ स्वच्छता के प्रति नागरिकों में जागरूकता लाये जाने हेतु श्री नवोदित बैरागी, अंजू सूर्यवंशी व पूनम जान को स्वच्छता ब्राण्ड एम्बेसेडर नियुक्त किया।
आयोजित बैठक में निगम आयुक्त श्री भट्ट ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के प्रत्येक घटक में हमें उच्चतम् अंक प्राप्त करना है यह तभी संभव होगा जब नगर निगम की पुरी टीम एकजुटता के साथ पुरी ईमानदारी से कार्य करें इस हेतु नगर निगम के प्रत्येक विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने जिम्मे के कार्य को पुरा करने हेतु युद्ध स्तर पर जुट जाये।
निगम आयुक्त श्री भट्ट ने बैठक में उपस्थित वार्ड दरोगाओं से सफाई कार्य में आने वाली समस्याओं को सुना व सफाई हेतु ओर अच्छा क्या किया जा सकता है की राय लेकर कहा कि जिस प्रकार मैं नगर निगम रतलाम का आयुक्त हूॅं उसी प्रकार से आप भी वार्ड के आयुक्त है वार्ड को साफ-स्वच्छ रखना आपकी जिम्मेदारी है इसलिये अपनी पावर का उपयोग कर वार्ड को साफ-स्वच्छ बनायें।
उन्होने कहा कि नगर के 100 प्रतिशत घरो, दुकानों व व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से कचरा संग्रहण होगा तो नगर में कहीं भी कचरा नहीं दिखाई देगा इसलिये घर-घर से गीला-सूखा कचरा पृथक-पृथक संग्रहण किया जाये। कचरा संग्रहण वाहन चालक 1 दिन में कम से कम 4 ट्रीप अनिवार्य रूप से लगायेंगे।
बैठक में निगम आयुक्त श्री भट्ट ने कहा कि नगर में कई ऐसे रिक्त भूखण्ड है जहां लोग कचरा डालकर कचरा पांईट बना देते है ऐसे भूखण्ड स्वामियों पर जुर्माने की कार्यवाही की जाये। खुले में या नाले-नालियों में कचरा डालकर नगर को गंदा करने वाले व्यक्तियों पर जुर्माना किये जाने हेतु निगम आयुक्त श्री भट्ट ने झोन प्रभारियों को अधिकृत किया।
शहर के बड़े नालो की सफाई का कार्य दिसम्बर माह से प्रारंभ किये जाने हेतु निगम आयुक्त श्री भट्ट ने प्रत्येक झोन में 15-15 कर्मचारियों की गैंग व आवश्यक संसाधन लगाये जाने के निर्देश बैठक में दिये।
आयोजित बैठक में उपयंत्री श्री मनीष तिवारी, एचएमएस टीम के श्री शशांक पाण्डे, झोन प्रभारी सर्वश्री किरण चौहान, पर्वत हाड़े, विनय चौहान, विराट मेहरा, तरूण राठौड़, आशीष चौहान सहित वार्ड दरोगा उपस्थित थे।

Play sound