डॉ. चांदनी वाला को हिंदी कविता के लिए वर्ष 2020 का श्रीकृष्ण सरल सम्मान

रतलाम । नगर एवं मध्यप्रदेश के गौरव साहित्यकार चिंतक डॉक्टर मुरलीधर चांदनी वाला को मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी द्वारा हिंदी कविता के लिए वर्ष 2020 के लिए मध्य प्रदेश साहित्य अकादमी द्वारा डॉ श्रीकृष्ण सरल सम्मान से सम्मानित किया जावेगा । पुरस्कार के रूप में सम्मान-पत्र एवं रू. 51000 सम्मान राशि डॉ. चांदनी वाला जी को भेंट की जावेगी । शिक्षक सांस्कृतिक संगठन के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने बताया कि डॉक्टर चांदनी वाला साहब पूर्व में भी कई पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं आपके कविता संग्रह विरासत के फूल के लिए यह पुरस्कार दिया जाएगा आपकी साहित्य साधना ने हिंदी जगत में एक अलग ही स्थान बनाया है । आपने भारतीय वैदिक कविताओं को संस्कृत से हिंदी अनुवाद किया है । पूर्व में भी आप कई पुस्तकें लिख चुके हैं । इस पुरस्कार से शहर में विशेषकर शिक्षा एवं साहित्य जगत ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त की है । डॉ. सुलोचना शर्मा, गोपाल जोशी, ओपी मिश्रा, सुभाष कुमावत, ममता अग्रवाल, डॉ. प्रवीण दवेसर, ममता अग्रवाल, दिलीप वर्मा, रमेश उपाध्याय, कृष्ण चंद्र ठाकुर, राधेश्याम तोगड़े, नरेंद्र सिंह राठौड़, श्याम सुंदर भाटी, प्रतिभा चांदनीवाला, भारती उपाध्याय, वीणा छाजेड़, कविता सक्सेना, रक्षा के कुमार, आरती त्रिवेदी, नूतन मजावदिया, अंजुम खान, ललिता कुशवाह, भावना पुरोहित, डॉ. मुनींद्र दुबे, मनोहर प्रजापति, मदनलाल मेहरा, मिथिलेश मिश्रा, दशरथ जोशी, अनिल जोशी, देवेंद्र वाघेला, चंद्रशेखर लश्कर ई, अनिल कटारिया, कमल राठौड़ आदि ने हर्ष व्यक्त किया है ।

Play sound