रतलाम। जैन दिवाकर पूज्य श्री चौथमल जी महाराज साहब की पुण्य स्मरण दिवस, श्रमण संघीय पटधर आचार्य सम्राट श्री आनंद ऋषि जी महाराज साहब की दीक्षा जयंती एवं कर्नाटक गजकेसरी श्री गणेशी लाल जी महाराज साहब की दीक्षा जयंती के पावन प्रसंग पर दिनांक 1 दिसंबर 2022 गुरुवार को दोपहर 2:00 जैन दिवाकरिय श्रमण संघीय मंत्री राष्ट्र संत कमल मुनि जी कमलेश आदि ठाणा-6 के पावन सानिध्य में एवं विधायक यशपाल सिंह जी सिसोदिया जिला कलेक्टर श्री गौतम सिंह जी एवं जिला पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग जी सुजानिया के मुख्य आतिथ्य में ग्राम पंचायत आकोदड़ा जिला मंदसौर पर आज श्री मगरा माताजी कृष्ण कमल गौशाला का लोकार्पण समारोह किया जाएगा। अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अभय सुराणा, युवा शाखा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी निलेश बाफना, रतलाम जिला अध्यक्ष शेखर नाहर, महामंत्री प्रत्यूष चौधरी, कोषाध्यक्ष जितेंद्र खिमेसरा, विपिन श्रीमाल आदि ने उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।