
मंदसौर करना खेड़ी 30 नवंबर 2022 । संविधान लोकतंत्र मजबूत स्तंभ और असली प्राण है राष्ट्र का सुरक्षा कवच है विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने ग्राम पंचायत में संबोधित करते कहा कि सभी को वोट डालने का समान अधिकार है कानून भी सब के समान रूप से लागू होने चाहिए । उन्होंने कहा कि देश धर्म से नहीं संविधान से चलेगा धर्म के आधार पर चलाने की कोशिश की तो कण-कण में बिखर जाएंगे
मुनि कमलेश ने बताया कि सविधान में पारदर्शिता जरूरी है कथनी और करनी का अंतर समाप्त होना चाहिए ।
राष्ट्रसंत ने बताया कि पॉलिथीन उपयोग पर प्रतिबंध लगाया जाता है तो उत्पादन की परमिशन भी तो उत्पादन पर प्रतिबंध क्यों सरकार नशाबंदी की बातें करती है आज लाइसेंस खुद देती है यह दोहरा आचरण सविधान का सरासर अन्याय है । जैन संत ने कहा कि अंतिम व्यक्ति को भी घर बैठे शिक्षा चिकित्सा और सुलभ न्याय मिलना चाहिए ऐसा प्रयास प्रशासन और सरकार करें ।
ग्राम पंचायत करना खेड़ी गोपाल पाटीदार कृष्ण कांत जैन नंदकिशोर व्यास राठौड़ पूर्व सरपंच घनश्याम पाटीदार राष्ट्रसंत कासभी ने नागरिक अभिनंदन किया इसके पूर्व शासकीय प्राथमिक माध्यमिक विद्यालय शारदा विद्यालय सैटेलाइट विद्यालय में विद्यार्थियों को नशा मुक्ति का संकल्प दिलाया पर्यावरण रक्षा के लिए प्रेरणा दी अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली की ओर से प्रभावना वितरित की गई ।