रतलाम| जिला भाजपा किसान मोर्चा की बैठक भाजपा जिला कार्यालय पैलेस रोड रतलाम में आयोजित की गई| इसमें मुख्य अतिथि किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष हरिराम शाह, जिला अध्यक्ष रामसिंह सिसोदिया, जिला महामंत्री बद्रीलाल चौधरी, कन्हैयालाल पाटीदार सहित किसान मोर्चा के जिला पदाधिकारी गण एवं मंडल के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे| बैठक में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह के निर्देशन में भोपाल में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के निवास पर 09 दिसंबर को होने वाली बैठक की तैयारियों पर चर्चा की गई, जिसमे समस्त जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल महामंत्री अपेक्षित है| बैठक के दौरान सभी मंडल अध्यक्ष को अपनी डिजिटल डायरी एवं 100 किसानों की एक सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए| इस दौरान भाजपा के जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय मौजूद रहे |