स्वछता पाठशाला का हुआ आयोजन

रतलाम । नगर के नागरिकों को कचरे के पृथक्कीकरण हेतु जागरूक किये जाने के लिये महापौर श्री प्रहलाद पटेल व निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट के निर्देशानुसार नगर निगम की सहयोगी संस्था एचएमएस टीम द्वारा वार्डो में कचरा पृथक्कीकरण हेतु पाठशाला का आयोजन कर कचरा पृथक्कीकरण का पाठ पढ़ाया।
नगर निगम की सहयोगी संस्था के सदस्यों ने कचरा पृथक्कीकरण पाठशाला का आयोजन कर कचरा पृथक्कीकरण के संबंध में जानकारी देते हुए स्त्रोत पर ही कचरा पृथक्करण प्रक्रिया नागरिकों को समझाई।
प्रक्रिया के तहत गीले कचरे अर्थात कीचन में बनी हुई खाद्य सामग्री, फल-सब्जी के छिलके, घांस व पेड़ की पत्तियां, राख, चाय पत्ती, बचा हुआ खाना आदि के लिये हरा डस्टबीन, सूखा कचरा अर्थात पुस्टा, अखबार, लोहा, कपड़ा, शाल, कांच, पैकिंग मटेरियल, टुटे खिलौने, प्लास्टिक आदि के लिये नीला डस्टबीन, घरेलू हानिकार कचरे के लिये पेन्ट के डिब्बे, पेस्टीसाइड के डिब्बे, सीएफएल, ट्यूबलाईट, थर्मामीटर, बैटरी आदि के लिये काला डस्टबीन तथा मेडिकल वेस्ट अर्थात् सेनेटरी नेपकीन, डायपर, सुई, सिंरिज, मास्क, ग्लब्स, पीपीई कीट आदि के लिये पीला डस्टबीन रखकर अपने घरों एवं दुकानों तथा प्रतिष्ठानों में ही कचरे का पृथक्कीकरण कर निगम के कचरा संग्रहण वाहन के पृथक-पृथक भागों में डालने की अपील की।