जावरा (अभय सुराणा)। आज नगर पालिका परिषद जावरा में प्रधानमंत्री आवास एवं प्रधानमंत्री स्व निधि योजना के हितग्राहियों के हितलाभ वितरण कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका अध्यक्ष अनम मोहम्मद यूसुफ कड़पा के आतिथ्य में किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से किया पश्चात मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री चंद्रशेखर सोनीस द्वारा अतिथियों का स्वागत किया एवं उनके द्वारा बताया गया कि आज प्रधानमंत्री आवास योजना के 53 हितग्राहियों को 45.50 लाख एवं प्रधानमंत्री सुनिधि योजना के योजना 20 हितग्राहियों को 3.80 लाख की राशि का वितरण किया गया इस अवसर पर नगरपालिका उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा जी द्वारा दोनों योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि इन दोनों योजनाओं से गरीब मध्यमवर्गीय परिवारों को घर और रोजगार प्राप्त हो रहा है इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष अनम मोहम्मद युसूफ कडपा ने सभी हितग्राहियों को बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की कार्यक्रम में उपस्थित नेता प्रतिपक्ष रानी सोनी, जिला योजना समिति सदस्य मोहम्मद मुस्तकीम मंसूरी, सभापति लोकेश विजवा, सभापति कन्हैयालाल हाड़ा, सभापति प्रतिनिधि इमरान कबाड़ी, सभापति कविता अनीश कल्याने, अपील समिति सदस्य आसिफ कबाड़ी, पार्षद रजत सोनी, पार्षद सुलेमान सेट, पार्षद प्रतिनिधि आमिर खान, पप्पू चारोडय़ा, विनोद औरा, इमरान कुरेशी, शौकत कुरेशी, आदि पार्षद गण एवं हितग्राही मौजूद थे ।