
जावरा। पिछले कई वर्षों से राहुल गांधी के बारे में सुनती आई हूं लेकिन मेरे मस्तिष्क में इनकी छवि बहुत अलग थी, और जब यात्रा मध्यप्रदेश में आई तो मैंने सोचा क्यों ना एक मुलाकात हो जाए बिना किसी हाई प्रोफाइल के में भीड़ में खड़ी होकर जब 2 बार उनका नाम लेकर पुकारा गया तो उन्होंने बड़ी सहजता से मुझे अंदर बुलवा लिया यह है उनकी सरलता। सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर जब मैन के निकट पहुंची तो बड़े आत्मीयता के साथ उन्होंने मुझसे चर्चा करी यह थी उनकी मिलन सारिता, यात्रा के दौरान मेरे जूते के लेस खुल गए थे तब अनायास राहुल जी की निगाह पड़ी उन्होंने मुझसे कहा कि आप पहले अपने लेस बांधे मैं आपके लिए रुकुगा,यह थी कार्यकर्ताओं के प्रति महिला के प्रति आदर की भावना यात्रा के दौरान जो चर्चा हुई मैं मंत्र मुगध हो गई ।इनकी सोच कितनी व्यापक है राहुल जी नफरत को मिटा कर आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए आपस में समन्वय बने इसके लिए उनके मन में कितना प्रेम है।वास्तविकता में राहुल जी जनप्रिय नेता है और वह विशेषकर गरीबों के मसीहा है। वह अपनी बात बेबाक रखते हैं चाहे किसान हो या मजदूर व्यापारी हो या कर्मचारी उन सब के प्रति एक अलग ही नजरिया उनका है उन्हें घमंड तो बिल्कुल भी नहीं है मैंने अपने जीवन में सबका साथ सबका सम्मान वाली बात वास्तविकता में इनके व्यक्तित्व में दिखाई देती है किसी शायर की यह पंक्तियां आपके ऊपर लागू होती है की
बहुत कम हो सका इनके कद का अंदाजा
यह आसमां है मगर सर झुका के चलते हैं
यहा यह भी उल्लेखनीय है कि दीपाली कुमावत मैं इनको दिए गए दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वाह किया है और कर रही है जिनमें प्रमुख हैं राजीव गांधी विधि विभाग की राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सेवादल की जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस की जिला सचिव, कौमी एकता प्रकोष्ठ की ब्लॉक अध्यक्ष के साथ बार एसोसिएशन के सहसचिव पद पर अभी हाल ही में निर्वाचित हुई है।