जावरा (अभय सुराणा) । जावरा में चौपाटी स्थित मारुति शोरूम के पास यस बैंक का शुभारंभ हुआ यह एक निजी क्षेत्र का कारपोरेट बैंक होने के साथ-साथ सहायक प्रबंधक के रूप में परिसंपत्ति प्रबंधक का कार्य करता है भारत में इसकी स्थापना 2004 में हुई इसका मुख्यालय मुंबई महाराष्ट्र में है यस बैंक की देशभर में 1100 से अधिक शाखाएं हैं और इनमें 21 हजार से ज्यादा कर्मचारी कार्य करते हैं जावरा में यस बैंक के शुभारंभ के मौके पर मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मोहम्मद यूसुफ जी कडपा, बैंक प्रबंधक सूरज परमार, दशरथ राठौड़, सुरेश सर, मनीष सर, आदि कार्यरत कर्मचारी मौजूद थे।