मेगा सुपर स्पेश्यालिटी स्वास्थ्य परीक्षण केन्द्र आयोजित, रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया गया

रतलाम । रोटरी क्लब रतलाम एवं जायड्स हॉस्पिटल वड़ोदरा के साथ संयुक्त रूप से आज मेगा सुपर स्पेश्यालिटी केम्प आयोजित किया गया । जिसमें वडोदरा से आए डॉक्टर भाविन मन्डोवारा गुर्दा रोग विशेषज्ञ, डॉ.नितीन पटेल पेट रोग विशेषज्ञ, डॉ. भगवती सलगोत्रा मस्तिष्क रोग विशेषज्ञ, डॉ. हरेश ठुम्मर मूत्रमार्ग रोग विशेषज्ञ द्वारा अपनी सेवाएं दी गई । स्वास्थ्य परीक्षण कैंप में पेट रोग 57, गुर्दा रोग 12, मस्तिष्क रोग 44 , मूत्र रोग 37 इस तरह कुल 150 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया गया ।
इससे पूर्व रोटरी प्रार्थना रो. अनिता नाहर द्वारा प्रस्तुत की गई। रोटरी क्लब अध्यक्ष रवि नाहर द्वारा क्लब द्वारा की जा रही सेवा गतिविधियों के बारे में जानकारी दे बताया कि रोटरी क्लब शिक्षा, पर्यावरण के क्षेत्र में सभी के सहयोग से कई श्रेष्ठ कार्य कर रहा है । रोटरी क्लब चिकित्सा के क्षेत्र में आर्थिक से रूप से कमजोर व्यक्तियों की मदद के लिए सदैव प्रयत्नशील रहता है । क्लब द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों जिनको हृदय की सर्जरी या हृदय संबंधी गंभीर समस्या है तो ऐसे बच्चों के इलाज हेतु रोटरी गिफ्ट ऑफ लाईफ प्रोजेक्ट के तहत पूर्ण नि:शुल्क इलाज किया जाता है । साथ ही रोटरी क्लब द्वारा रतलाम जिला चिकित्सालय में डायलिसिस सेंटर संचालित करता है जिसमें 16 मशीनें है तथा जिला चिकित्सालय में रोट्ररी आहार केन्द्र भी संचालित होता है जिसमें ग्रामीण क्षैत्रसे जो व्यक्ति अपने परिजनों को इलाज करवाने हेतु जिला चिकित्सालय लाते है उनके लिए भोजन की व्यवस्था संचालित करता है । हृदय रोग के गंभीर मरीजों हेतु कार्डिक एम्बुलेंस जो कि मात्र 30 रूपए प्रति किलोमीटर में उपलब्ध करवाता है । श्री नाहर ने बताया कि इसी कार्यकाल में रोटरी पैथोलॉजी लेब एवं रोटरी क्लिनिक रोटरी हॉल परिसर में प्रारम्भ करने जा रहे है जो कि माह जनवरी 2023 तक प्रारम्भ करने के लिए प्रयासरत है ।
इस अवसर पर इस अवसर पर गुस्ताक अंकलेसरिया, प्रकाश सेठिया, रूमी कांट्रेक्टर, आर.बी. अय्यर, पुष्पेन्द्र फलोदिया, प्रकाश ललवानी, दीपक पंत, राजेन्द्र चौधरी, अनुराग लोखंडे, सिद्धार्थ जैन, निर्मल छाजेड़, मुकेश जैन आदि रोटेरियन उपस्थित थे । शिविर का संचालन सचिव आर.बी. अय्यर द्वारा किया गया ।