रतलाम । स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 रतलाम शहर को स्वच्छता में नम्बर 1 बनाने हेतु नगर निगम द्वारा प्रतिदिन जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाकर नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक तो किया ही जा रहा है साथ ही कचरा उत्सर्जन स्थल पर ही कचरे के निष्पादन का भी प्रशिक्षण नागरिकों को दिया जा रहा है जिसके तहत वार्ड क्रमांक 9 के रहवासियों को गीले कचरे से खाद बनाने का प्रशिक्षण दिया गया।
वार्ड नंबर 9 स्थित शुभम परिसर में सेवा समिति रहवासी कल्याण संघ की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें निकाय की टीम द्वारा रहवासी कल्याण संघ के सदस्यों को सामूहिक रूप से गीले कचरे से खाद बनाने हेतू प्रोत्साहित करते हुये गीले कचरे से बनी खाद का महत्व समझाया।
इसके अलावा यह भी बताया कि हम किस तरह से सूखे कचरे का निपटान भी घर से कर सकते है उसके भी उपाय बताये गये जैसे – हम किसी भी तरह की उपयोगी और जरूरत की चीजें पुराने कपड़े, जूते, खिलोने इत्यादि कचरे में न फेंकते हुये उन्हें किसी गरीब को देनो, किताबें भी जरूरतमंद को दे सकते है, गत्ते रद्दी वगेरह को बेंच भी सकते है इस तरह से हम सूखे कचरे को कम कर सकते है, इसके साथ ही टीम के द्वारा सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग न करे घर से निकलते समय सब्जी व अन्य सामानों के लिए झोला साथ मे लेकर जाये।
आयोजित कार्यक्रम में रहवासी कल्याण संघ को निकाय की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर कल्याण संघ के सदस्य, स्वच्छता ब्रांड एम्बेसेडर सुश्री अंजु सूर्यवंशी, झोन प्रभारी श्री तरूण राठौर व एचएमएम टीम के सदस्य मौजूद।