राज्य पेंशनर्स ने उमंग उत्साह के साथ मनाया पेंशनर्स-डे

वाय.वी. चंद्रचूड़ एवं डी.एस. नाकरा का स्मरण कर श्रद्धांजलि दी

रतलाम। पेंशनर्स एसोसिएशन म.प्र. रतलाम के तत्वावधान में पेंशनर्स डे उत्सव रतलाम पत्रकार भवन में उमंग एवं उत्साह पूर्वक मनाया। अतिथि मंडल श्रीमती मयूरी श्रीवास्तव, मुख्य शाखा प्रबंधक एस.बी.आई. कलेक्टोरेट, शुभम श्रीवास्तव मुख्य प्रबंधक एस.बी.आई. क्षेत्रीय, सोम अग्र्रवाल मुख्य शाखा प्रबंधक एस.बी.आई. तोपखाना, प्रदीपसिंह रिलेशन अधिकारी एस.बी.आई कलेक्टोरेट, अश्विनी शर्मा अध्यक्ष संयुक्त ट्रेड यूनियन समिति रतलाम, व्ही.एल. मजावदिया, प्रांतीय अध्यक्ष कृषि उपज मंडी पेंशनर्स एसोसिएशन, आर.बी. तिवारी स्टेट बैैंक ऑफ इंडियन रतलाम कलेक्टोरेट एच.एन.जोशी, सेंट्रल गर्वमेंट पेंशनर्स समन्वयक का स्वागत सम्मान पेंशनर्स एसोसिएशन रतलाम द्वारा किया गया। पेंशनर्स डे में उपस्थित समस्त पेंशनर्स साथियों का स्वागत सम्मान एसोसिएशन का प्रतीक चिन्ह दुपïट्टा पहनाकर किया।
स्वागत उदबोधन एवं 17 दिसंबर पेंशनर्स डे समस्त पेंशनर्स संगठनों द्वारा क्यों मनाया जाता है। न्यायमूर्ति वाय. वी.चंद्रचूड़ के न्यायिक आदर्श निर्णय व प्रकरण के प्रार्थी सेवानिवृत्त डी.के. नाकरा के विषय में अध्यक्ष कीर्तिकुमार शर्मा ने बताया। अतिथियों एवं उपस्थित पेंशनर्स साथियों ने स्मरण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
अतिथि मयूरी श्रीवास्तव, मुख्य प्रबंधक एस.बी.आई. ने संबोधन में कहा कि एस.बी.आई. की केन्द्रीय एवं राज्य पेंशनर्स से अधिक निकटता है। 90 प्रतिशत सबसे ज्यादा पेंशनर्स के एकाउंट एस.बी.आई. में है। पेंशनर्स की समस्या पर कठिनाई का हल करने के लिए हमेशा सहयोग करेंगे। शुभम श्रीवास्तव, सोम अग्र्रवाल, प्रदीपसिंह ने इन्वेस्टमेंट, होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन, पेंशन लोन आदि की जानकारी व प्रोसेस के बारे में बताया।
अश्विनी शर्मा ने कहा कि केन्द्र व राज्य की सरकारें अब पेंशनरों को बोझ समझने लगी है। धीरे-धीरे पेंशन में कटोती की जा रही है। निजीकरण व निवेश के कारण कर्मचारियों की नई भर्तियां नहीं की जा रही है। अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं, दवाईयां उपचार उपलब्ध नहीं हो रहा है संगठन की मांगों का संयुक्त ट्रेड युनियन पुरजोर समर्थन करते है। व्ही.एल. मजावदिया ने संगठन पर विचार रखें।
इस अवसर पर श्याम सुंदर भाटी ने ”तुम गजल लिखो के गीत प्रेम के लिखो किन्तु चार पंक्तियां शहीद पर लिखोÓÓ हल्ला गुल्ला मंच के संयोजक जुझारसिंह भाटी ने ‘सूरज को दीपक दिखा रखा है मैने, ईश्वर की जगह मां को बिठा रखा है मैनेÓ, जयश्री कुलकर्णी ने ए मालिक तेरे बंदे हम ऐसे हो हमारे करम प्रेरक गीत की प्रस्तुती दी।
उल्लेखनीय है कि पेंशनर्स डे कार्यक्रम में उम्र दराज आयु 90, 88, 85, 80, 75 के साथ नवागत पेंशनर्स एक-दूसरे से मिलकर अधिक प्रसन्न हुए। कार्यक्रम में अधिक संख्या में उपस्थित साथियों ने जोरदार नारेबाजी की। संचालन एम.एल. भïट्ट ने किया। आभार गीता दुबे ने माना। आयोजन में विशेष सहयोग, प्रेम कुमार बेनावत, गीता राठौर, दशरथ शर्मा, गजेन्द्रसिंह, सतीश दय्या, महेश राठौर, सीएल. गौतम, कल्लू खां का रहा।