आज गांधी नगर में लगेगा बकाया वसूली शिविर
रतलाम । नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निगम से संबंधीत करों को जमा कराने हेतु वार्ड वार बकाया वसूली शिविर 19 जनवरी 2022 से आयोजित किये गये है जो 17 मार्च 2023 तक चलेंगे।
आयोजित शिविरों में नागरिक नगर निगम की बकाया संपत्तिकर, जलकर, दुकान, गुमटी किराया, लायसेंस शुल्क एवं विकास शाखा से संबंधित भवन की किश्त तथा भू-भाटक की बकाया राशि जमा करा सकेगें।
वार्ड वार आयोजित किये गये वसूली शिविरो के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 1, 2 व 3 के लिये 19 से 20 दिसम्बर तक गांधीनगर उद्यान के पास, वार्ड क्रमांक 1, 2 व 3 के लिये 21 दिसम्बर को मालवा नगर लक्ष्मणपुरा, वार्ड क्रमांक 4, 5, 6, 8 व 13 के लिये 22 से 23 दिसम्बर तक अम्बे माता मंदिर जवाहर नगर, वार्ड क्रमांक 4 व 5 के लिये 26 व 27 दिसम्बर को विनोबा नगर पानी की टंकी के पास, वार्ड क्रमांक 5, 6 व 7 के लिये 28 से 29 दिसम्बर तक अलकापुरी कम्यूनिटी हॉल, वार्ड क्रमांक 7 के लिये 31 दिसम्बर को 80 फीट रोड, वार्ड क्रमांक 8 के लिये 2 जनवरी को कोमल नगर मेन रोड, वार्ड क्रमांक 5, 7 व 9 के लिये 3 से 4 जनवरी तक मार्निग स्टार स्कूल, वार्ड क्रमांक 8 व 9 के लिये 5 जनवरी को राजबाग गार्डन, वार्ड क्रमांक 7 व 8 के लिये 6 जनवरी को प्रियदर्शनी नगर, वार्ड क्रमांक 6, 7 व 8 के लिये 9 से 11 जनवरी तक कस्तुरबा नगर मेन रोड, वार्ड क्रमांक 7 व 11 के लिये 12 जनवरी को सिंधी कॉलोनी सामुदायिक भवन, वार्ड क्रमांक 11 के लिये 13 जनवरी को डोंगरे नगर, वार्ड क्रमांक 46, 47 व 48 के लिये 16 जनवरी को हाट रोड माताजी का मंदिर, वार्ड क्रमांक 11 के लिये 17 जनवरी को कलीमी कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 11 व 12 के लिये 18 जनवरी को राजेन्द्र नगर मेन रोड, वार्ड क्रमांक 9, 10, 46 व 48 के लिये 19 से 20 जनवरी को काटजू नगर मेहरा नर्सिंग होम, वार्ड क्रमांक 43, 46 व 48 के लिये 23 जनवरी को वेदव्यास कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 15 व 16 के लिये 24 जनवरी को कल्याण नगर, वार्ड क्रमांक 12 व 13 के लिये 25 जनवरी को टाटा नगर, वार्ड क्रमांक 12 व 13 के लिये 27 से 28 जनवरी को दीनदयाल नगर, वार्ड क्रमांक 39 व 40 के लिये 30 जनवरी से 1 फरवरी तक बोहरा बाखल, वार्ड क्रमांक 15 व 42 के लिये 2 फरवरी को रामगढ़, वार्ड क्रमांक 14, 41 व 42 के लिये 3 से 4 फरवरी तक लक्कड़पीठा प्याउ के पास, वार्ड क्रमांक 28, 46 व 47 के लिये 6 से 7 फरवरी तक आर्यसमाज मंदिर धानमण्डी, वार्ड क्रमांक 48 व 49 के लिये 8 से 9 फरवरी तक जूनी कोर्ट किरण टॉकिज, वार्ड क्रमांक 16, 17, 18 व 19 के लिये 10 फरवरी को चौगानिया भेरू, वार्ड क्रमांक 19, 31, 32, 33 व 34 के लिये 13 से 14 फवरी तक पैलेस रोड, वार्ड क्रमांक 17, 18, 35 व 36 के लिये 15 से 16 फरवरी तक षिक्षा विभाग सायर चबुतरा, वार्ड क्रमांक 16, 17 व 18 के लिये 17 फरवरी को करमदी रोड अमलतास गेट के पास, वार्ड क्रमांक 42, 43 व 45 के लिये 20 से 22 फरवरी तक चौमुखी पुल, वार्ड क्रमांक 37, 42 व 48 के लिये 23 से 24 फरवरी तक बजाज खाना गणेश देवरी, वार्ड क्रमांक 25, 26 के लिये 27 व 28 फरवरी तक शास्त्री नगर, वार्ड क्रमांक 24, 27 व 29 के लिये 1 से 3 मार्च तक दो बत्ती चौराहा, वार्ड क्रमांक 27, 28 व 29 के लिये 6 व 10 मार्च को स्टेशन रोड दिलबहार चौराहा, वार्ड क्रमांक 21, 22, 29 व 30 के लिये 13 से 14 मार्च तक लॉ कॉलेज आनन्द कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 20, 21 व 22 के लिये 15 मार्च को प्रताप नगर उद्यान के पास, वार्ड क्रमांक 20, 21, 22 व 23 के लिये 16 मार्च महावीर नगर तथा वार्ड क्रमांक 21 व 23 के लिये 17 मार्च को मिड टाउन कॉलोनी में कार्यालयीन समय में शिविर आयोजित किये गये है।
निगम द्वारा जारी अपील में नागरिकों से अनुरोध किया गया है कि निगम द्वारा उक्त शिविर बकायादारों की सुविधा के लिए आयोजित किये गये है इन आयोजित शिविरों में बकायादार अपनी बकाया राशि जमा कर निगम को सहयोग प्रदान करें।