पहली बार एक साथ आयोजित ऑनलाइन और ऑफलाइन हायब्रिड परिचय सम्मेलन में सैकड़ों युवक-युवती हुए शामिल

400 से ज्यादा युवक-युवतियों ने एक ही मंच से दिया अपना परिचय

रतलाम । रतलाम मे 15 वर्षो एवं कोरोना काल के दौरान रुके परिचय सम्मेलनों ने एक बार फिर बेला पकड़ ली है। इसी कड़ी में शहर के अखिल भारतीय जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप रतलाम ने रविवार को सज्जन प्रभा में श्वेतांबर जैन अविवाहित युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया। इस सम्मेलन में पहली बार एक साथ ऑनलाइन और ऑफलाइन परिचय हुए, जिसमें 400 से ज्यादा युवक-युवतियों ने भाग लिया।
सज्जन प्रभा में इस परिचय सम्मेलन की शुरुआत के मौके पर मुख्य अतिथि समाज सेवी संदीप चोपड़ा ( इंदौर महिदपुर )परिचय सम्मेलन की शुरुआत के बाद श्री चोपड़ा ने अपने उद्बोधन में इस परिचय सम्मेलन को समाज के लिए एक अच्छी पहल बताया एवं समाज को इसका लाभ मिलना चाहिए
फ़ेडरेशन के वरिष्ठ चेयरमेन मे अजय जैन ने कहा की परिचय सम्मेलन मे आये युवक युवतियों को अपना जीवन साथी को देखने का एक अच्छा मंच है । दीप प्रज्वलन के मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र संचेती पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र जैन, पूर्व राष्ट्रीय प्रकाश भटेवरा, महासचिव जिनेश्वर जैन, सनोज जैन नरेंद्र भंडारी भी मौजूद रहे। फेडरेशन के मार्गदर्शक के पूर्व अध्यक्ष एवं परिचय सम्मेलन के मार्गदर्शक पीयूष जैन ने सभी आए हुए प्रत्याशियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी बिना डरे मंच से अपना परिचय दें।
सम्मेलन के मुख्य संयोजक हेमंत कोठारी ने परिचय सम्मेलन के आयोजन मे ग्रुप परिवार सक्रिय सहयोग देने वाले को धन्यवाद दिया की एवं इस कार्य को सफल करने के लिए हमारी टीम एक प्रत्याशी तक पहुंचने का प्रयास किया
मालवा रीजन अध्यक्ष एवं मुख्य संयोजक संदीप भंडारी एवं श्री मति कांता बांठिया ने स्वागत भाषण दिया
रतलाम ग्रुप एवं मालवा रीजन ने युवक-युवती परिचय सम्मेलन के साथ ही बाहर 20 ‘मिलन टेबल’ की व्यवस्था भी की। इस आयोजन मे ग्रुप के संदीप चौहान, मनीष चोपड़ा, जय नाहर ,शीतल पावेचा, प्रदीप लोढ़ा, राजेंद्र पितलियाँ सुशील कटारिया अनिल कटारिया, अनिल गांघी, अजय जैन, राजेश नांदेचा,आदि दम्पतियों का सक्रिय सहयोग दिया
परिचय सम्मेलन मे मध्यप्रदेश ही नहीं, देश के सभी राज्यों से समाज के युवक-युवतियों ने शामिल होकर अपना परिचय दिया। फेडरेशन ने इस बार ऑफलाइन के साथ ही ऑनलाइन परिचय सम्मेलन की व्यवस्था भी की। इस परिचय सम्मेलन में जो युवक-युवती यहां शामिल नहीं हो पाए, उन्होंने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अपनी पसंद को इस परिचय सम्मेलन के जरिए ढूंढा। सज्जन प्रभा में हुए ऑफलाइन परिचय सम्मेलन में ,हैदराबाद, बैंगलोर,आगरा, दिल्ली कानपुर, अहमदाबाद, लुधियाना, अमेरिका,अन्य देश सहित आसपास के क्षेत्र उज्जैन , मंदसौर,नीमच, बांसवाड़ा, रतलाम अकोला सहित कई शहरों से युवक-युवती शामिल हुए।
नागदा से आई आस्था मेहता ने भी पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना परिचय देते हुए अपना काम बताया। आस्था फैशन डिजाइनर है और फिलहाल नागदा मे ही पापा के बिजनेस मे सहयोग कर रही हैं। ऐसे ही रतलाम की अलीशा जैन ने भी अपना परिचय दिया और अपने भावी जीवनसाथी को लेकर अपने विचार रखें। एमबीए कर चुकी रतलाम की परीना मालवी ने अपना परिचय देने के बाद अपने भविष्य के सपनों के बारे में भी बात की।
युवकों ने कहा, जीवनसाथी को रहेगा पूरा सपोर्ट अभिषेक ओस्तवाल एवं हाटपिपलिया से डॉ अभिनन्दन सिसोदिया ने भी अच्छी जीवन साथी के बात कही
गुजरात इडर से आए राजेश जैन कहा की उनके परिवार का बिजनेस है। उन्होने ने बताया कि वे अपने भावी जीवनसाथी के करियर में पूरा सपोर्ट करेंगे। कोटा के विपुल जैन ने भी अपने भावी जीवनसाथी को सपोर्ट करने की बात कही। युवकों ने यह भी कहा कि भावी जीवनसाथी घर संभालने के साथ ही अपने करियर पर भी ध्यान दे सकता है। कार्यक्रम का संचालन संदेश जैन, वीरेंद्र नाहर एवं प्रदीप डांगी ने किया एवं आभार रतलाम ग्रुप अध्यक्ष नीलेश पोरवाल ने माना।

Play sound