नगर निगम पेंशनरों को 5 प्रतिशत मिलेगी अतिरिक्त राहत

  • महापौर श्री पटेल ने स्वीकृति प्रदान की

रतलाम । शासन आदेशानुसार पेंशनरों को राहत में अक्टूबर 2022 से 5 प्रतिशत अतिरिक्त वृद्धि किये जाने पर महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने नगर निगम के पेंशनरो को अक्टूबर 2022 से 5 प्रतिशत अतिरिक्त राहत भुगतान की स्वीकृति प्रदान की जिस पर 3 लाख रूपये अतिरिक्त व्यय होगा।
महापौर श्री पटेल द्वारा पेंशनरो को 5 प्रतिशत अतिरिक्त राहत प्रदान करने पर नगर निगम पेंशनरो में हर्ष व्याप्त है।

Play sound