सम्मेतशिखरजी तीर्थ के संरक्षण के लिए सड़क पर उतरा जैन समाज

  • सफल रहा पिपलौदा बंद, सर्व समाज ने किया समर्थन
  • विशाल रैली निकालकर प्रधानमंत्री के नाम दिया ज्ञापन

पिपलौदा। श्री सम्मेतशिखरजी जैन तीर्थ के संरक्षण के लिए सकल जैन श्री संघ पिपलौदा द्वारा बुधवार को भारत बंद का समर्थन करते हुए सम्पूर्ण पिपलौदा बंद रखा गया। साथ ही श्री संघ व सर्व समाज द्वारा झंडा चोक जैन मंदिर से विशाल रैली निकाली जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नाका न.1 पर पहुची जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम नायाब तहसीलदार कंचन तिवारी को ज्ञापन दिया। ज्ञापन का वाचन नवयुवक परिषद के पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रफुल जैन ने किया।
रैली को इन्होंने किया संबोधित
विशाल रैली को पूर्व जैन श्री संघ अध्यक्ष रमेशचन्द्र धींग, श्री वर्धमान स्थानक श्री संघ अध्यक्ष महेश नांदेचा, वरिस्ठ समरथमल सुराणा, भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश मोगरा, तरुण परिषद पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री हर्ष कटारिया आदि ने संबोधित करते हुए सरकार के विरोध में आक्रोश व्यक्त किया व काले कानून को वापस लेने व श्री सम्मेतशिखरजी को जैन तीर्थ घोषित करने की मांग की।
जैन समाज के साथ खड़ा है सर्व समाज
इस अवसर पर सेन समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अतुल गोड़, करणी सेना के हरीश प्रताप सिंह डोडिया, राष्ट्रीय परशुराम सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष रवि वोरा, पूर्व पार्षद व मुश्लिम मंच के रईस मंसूरी ने विरोध का समर्थन करते हुए इस लड़ाई में सहयोग करते हुए कहा कि जैन समाज की इस लड़ाई में सर्व समाज साथ है। विरोध रैली का संचालन नवयुवक परिषद के सचिव अमित मोगरा ने किया आभार शंखेश्वर पार्श्वनाथ धाम ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष अमित जैन राकोदा ने माना।
विरोध रैली में यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर श्री संघ उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र कोठारी, सचिव राकेश जैन, कैलाश नांदेचा, किशोर छाजेड़, रमेशचंद्र बाबेल, अशोक बोहरा, शेलेंद्र कटारिया, नरेंद्र पटवा, संजय सुराणा, विनोद चंद्रावत, दिनेश चंद्रावत, मुकेश मोगरा, मुकेश रॉयल, शिखर बोहरा, श्री वर्धमान स्थानक श्री संघ के पवन पटवा, बसंत बोहरा, विजय जैन लाला, ज्ञानेंद्र कासवा, मुकेश रूनवाल, विपिन नांदेचा, वाटिका ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष विशाल धींग, संजय नांदेचा, महेश कोठारी, धीरज रूनवाल, नितेश सुराणा, सुधीर बोहरा, संजय बरमेचा, चेतन बाबेल, नवयुवक परिषद अध्यक्ष नीलेश नांदेचा, ऋषभ धींग, संजय बोहरा, जितेंद्र बाबेल, जीतेश नांदेचा, मनीष जैन, अभिषेक जैन, अंकित बोहरा, तरुण परिषद अध्यक्ष अर्पित बरमेचा, यश सुराणा, सक्षम नांदेचा, प्रिंस जैन, प्रियांशु सांखला, पर्व जैन, क्रिस मेहता, शुभम भंडारी के साथ सर्व समाजजन, व्यापारीगण, श्री संघ, वाटिका ट्रस्ट, महिला परिषद, नवयुवक परिषद, तरुण व बालिका परिषद आदि उपस्थित थे।
भाजपा व भाजयूमो ने दिया ज्ञापन
श्री सम्मेतशिखरजी जैन तीर्थ के संरक्षण के लिए भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गुडरखेड़ा, भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश मोगरा, भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष प्रफुल जैन, पार्षद रामगोपाली नारायण धनगर, प्रवीण सिंह राठौर, नरेंद्र नागर आदि ने अलग अलग ज्ञापन दिया।
बडायला जैन श्री संघ ने दिया ज्ञापन
ग्राम बडायला माताजी जैन श्री संघ वाहन रैली के रूप में पिपलौदा पहुँचा व प्रधानमंत्री के नाम नायाब तहसीलदार को ज्ञापन दिया। ज्ञापन का वाचन जैन श्री संघ के पारस जैन ने किया। इस अवसर पर ग्राम बडायला के राजेश जैन, श्रेणिक जैन, मनोहरलाल सुराणा, बसंतीलाल सुराणा, विवेक सुराणा, अंकित सुराणा राकेश जैन राजेश धींग आयुष सुराणा, अनिल जैन, आशीष जैन के साथ युवा मोर्चा के जिला मंत्री नानालाल शाह उपस्थित थे।

Play sound