मंदसौर । क्रांतिकारी राष्ट्रसंत श्री कमल मुनि कमलेश के सानिध्य में उनकी प्रेरणा से 5 जनवरी 2023 दोपहर 2.00 परम गुरु भक्त अनिल जी गुप्ता ने स्वयं की की 6 बीघा जमीन मुनि कमलेश के चरणों में भेंट की । मध्य प्रदेश सरकार ने भी 10 बीघा जमीन रू. 21000 की घोषणा की उसका भूमि पूजन सांसद श्री सुधीर गुप्ता, विधायक श्री यशपाल सिसोदिया, मुख्य अतिथि जिलाधीश गौतम जी, जिला पुलिस अधीक्षक अनुराग जी के विशेष अतिथि में भूमि पूजन होने जा रहा है। अखिल भारतीय जैन दिवाकर मंच विचार मंच नई दिल्ली मध्य प्रदेश शाखा के उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता ने बताया कि मुनि कमलेश के मंदसौर चातुर्मास के दौरान रामकथा के लिए पधारे चिन्मयानंद स्वामी जी दोनों ने विचार-विमर्श किया और नगरी में श्री जैन दिवाकर चिन्मय गोशाला बनाने का निर्णय लिया।
गौशाला के भूमि पूजन पर अखिल भारतीय जैन जगह पर विचार मंच नई दिल्ली के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री अभय सुराणा जावरा, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष आशीष चोरडिया, महामंत्री मनीष जैन, अजीत खटोड़, संरक्षक प्रकाश जी रातडिया, रतलाम, नीमच,मंदसौर, चित्तौडग़ढ़, उदयपुर, भीलवाड़ा, रतलाम, जावरा, दलौदा, धमनार, धुंधडका कई क्षेत्रों के कार्यकर्ता समारोह में भाग लेने के लिए पहुंच रहे हैं ।