जेएसजी रतलाम ग्रेटर द्वारा नववर्ष के स्वागत में मैत्री मिलन समारोह का आयोजन

जेएसजी रतलाम ग्रेटर के वर्ष 2023-24 के लिए संजय खमेसरा अध्यक्ष एंव निलेश गोधा – संजय चपडोद सचिव मनोनीत

रतलाम । नए वर्ष के स्वागत में जेएसजी रतलाम ग्रेटर का मैत्री मिलन समारोह रतलाम के एक निजी मैरेज गार्डन में आयोजित किया गया। जिसमें ग्रुप द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या दंपति मित्रो ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया ।
कपल दपंत्तियों ने इसकी टोपी उसके सर आदि कई मनोरंजक गेम्स का आँनन्द लिया। कुमारी परी मूणत, तनीषा जैन, मिष्टि कोठारी ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी। नेहल जैन द्वारा म्यूजिकल तम्बोला का मस्तीभरा कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें उपहारों की बहार रही ।
ग्रुप अध्यक्ष सन्तोष चानोदिया एंव सचिव संजय चोपड़ा ने बताया की ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष विनोद लुनिया ने वर्ष 2023-24 के नए बोर्ड की घोषणा की। जिसमे अध्यक्ष संजय खमेसरा , उपाध्यक्ष संदीप चोरडिया, सचिव द्वय निलेश गोधा एंव संजय चपडोद, कोषाध्यक्ष श्री प्रमोद धींग मनोनीत किये गए।
उपाध्यक्ष पारस कोठारी एंव कोषाध्यक्ष प्रवीण मूणत ने बताया की नवीन संचालक मंडल के रूप में अजय कांठेड़, अजय नागोरी, ओम प्रकाश छाजेड़ , दिलीप पोरवाल, यशवंत पावेचा, अशोक चानोदिया, दीपेंद्र लुणावत, प्रकाश कोठारी, संजय चोपडा, निलेश पोरवाल एंव महिला सदस्य रेखा जितेंद्र लुनिया , सुनीता शरद मूणत , सोनू जितेश गेलड़ा को मनोनीत किया गया। जनरल कौंसिल कमेटी में दीपेन्द्र जी कोठारी, ललित कांठेड़, जयंत जैन नियुक्त किये गए साधारण सभा मे स्वागत उदबोधन अध्यक्ष संतोष चानोदिया ने दिया एंव आभार सचिव अमित कोठारी ने व्यक्त किया उक्त जानकारी ग्रुप सचिव संजय चोपड़ा द्वारा प्रदान की गई।

Play sound