हलचल ट्रॉफी 2023 तीसरा दिन हुए दो मैच: रतलाम की दो टीमें अंबर व एम पी फोर्स सेमीफाइनल में पहुंची

रतलाम । आज दिनांक 3 जनवरी 2022 मंगलवार को बाबूस क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में आईटीआई खेल मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट हलचल ट्रॉफी २०२३ क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन के मुख्य अतिथि निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, क्षेत्रीय पार्षद देवश्री पुरोहित, पार्षद धीरज कुंवर राठौर , हलचल रंगमंच के संयोजक राकेश मिश्रा व नीलेश पटेल रहे। इसमें विजेता को ₹100000 का नगद पुरस्कार व उपविजेता को ₹50000 का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। मुख्य अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया व खिलाड़ियों ने मुख्य अतिथियों का स्वागत किया तत्पश्चात खेल प्रारंभ किया गया। आज का मैच 12 ओवरों का हुआ।
पहला मैच बाबूस और अंबर के बीच रहा। बाबूस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए। 86 रन पर 9 विकेट लिए जबकि अंबर ने 89 रन पर 8 विकेट बनाकर विजयी रही। जिसमें अंबर में 10 ओवर और 5 गेंदों में जीत हासिल की। दूसरा मैच एम पी फोर्स विरुद्ध रतलाम इंडियन का रहा। पहले बल्लेबाजी करते हुए एम पी फोर्स ने 102 रन बनाएं और 3 विकेट लिए जबकि रतलाम इंडियन 99 रन पर 7 विकेट लिए ही बना सकी। इस तरह एम पी फोर्स विजयी हुई।आज के दोनों मैच के अंपायर नीलेश यादव और कुणाल सिंह राठौर व स्कोरर स्पर्श चौहान रहे। 4 जनवरी को प्रातः 10:00 से खेल प्रारंभ होगा जिसमें बाहर की गोधरा, गौतमपुरा, उमठ पलिया, उज्जैन की टीम खेलेगी।कार्यक्रम में मुख्य रूप से नीलेश पटेल, प्रिंस बन्ना, मिलन विनोद यादव, अजय गोमे, दिलीप सिंह, टोनी, देवराज, रितेश गुर्जर ,राजेंद्र सिंह, योगेंद्र जादौन, आजाद मितेश जैन, अमन महेश्वरी, राकेश प्रजापति ,विक्रम राठौर ,आशीष वर्मा, नारायण सांखला, बाबू बंजारा, निलेश डफरिया, सुनील वर्मा, सचिन, संजय भाऊ, विजय शाह,नरेश आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। दोनों ही मैचों में अंपायर इन निलेश यादव व कुणाल सिंह राठौर व स्कोरिंग स्पर्श चौहान द्वारा किया गया। उक्त जानकारी हलचल रंगमंच के संयोजक राकेश मिश्रा ने दी।

Play sound