
रतलाम। प्रदेश सरकार 4.50 लाख राज्य पेंशनरों के साथ लगातार कुठाराघात कर रही है। केन्द्रीय पेंशनरों की भांति महंगाई राहत, घठवें एवं सातवें वेतनमान का एरियर, चिकित्सा भत्ता, नहीं देना तथा पेंशनरों को प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना से नहीं जोडऩा, औचित्यहीन पर म.प्र. छत्तीसगढ़ पुर्नगठन अधिनियम धारा 49 (6) को विलोपित नहीं करना प्रमुख मांगों को लेकर निरंतर मुख्यमंत्री म.प्र. शासन को ध्यानाकर्षित कर रहे है। परंतु प्रदेश सरकार राज्य पेंशनरों को आर्थिक संकट की ओर धकेल रही है।
पेंशनर्स एसोसिएशन म.प्र. भोपाल उप प्रांताध्यक्ष कीर्तिकुमार शर्मा ने पेंशनर्स बैठक में बताया कि ज्वलंत मांगों के साथ प्रांतीय आह्वïान पर पूरे प्रदेश में दिनांक 6 जनवरी 2023 को एक दिवसीय भूख हड़ताल व धरना प्रदर्शन आंदोलन प्रत्येक जिला मुख्यालय पर किया जा रहा है। इसी क्रम में रतलाम में जिले के पेंशनर्स भूख हड़ताल व धरना प्रदर्शन आंदोलन, गुलाब उद्यान ओल्ड कलेक्टोरेट परिसर में प्रात: 10 से 4 बजे तक करेंगे। पश्चात रैली के साथ जिला कलेक्टर को सी.एम. के नाम ज्ञापन देंगे।
प्रवक्ता प्रमोद व्होरा, सचिव एम.एल. नगावत, तह. अध्यक्ष हरिश कुमार बिंदल, जुझारसिंह भाटी, श्याम सुंदर भाटी, कार्यकारी अध्यक्ष एम.एल. भïट्ट, कोषाध्यक्ष प्रेम कुमार बेनावत, गीता राठौर ने समस्त पेंशनर्स साथियों से आंदोलन में सक्रिय भागीदारी करते हुए आंदोलन को पुरजोर तरीके से सफल बनाने की अपील की।
एसोसिएशन द्वारा नवागत पेंशनर्स ईश्वरचंद शर्मा, विजयसिंह सिसौदिया, विनोद कुमार कुंडीर, कल्पना सुरोलिया, सीमा भार्गव का स्वागत सम्मान, के.एल. दय्या, हरिश बिंदल, एम.एल. भïट्ट, अनिता राठौर व अरुणा दय्या ने किया। इस अवसर पर कवि जुझारसिंह भाटी व श्याम सुंदर भाटी ने स्वरचित रचना प्रस्तुत की। बैठक में एस.एन. जोशी, मूलचंद आर्य, जितेन्द्रसिंह भूरिया, दिनेश गेहलोत, आर.एस. भार्गव, दशरथलाल शर्मा, जगदीश चंद चुंडावत, चंद्रकला व्यास, अनिता राठौर, शोभा दिघे, गायत्री शर्मा, एफ.एम. मंसूरी, के.एन. शर्मा, निर्मला नलवड़े, वेणी माधव द्विवेदी, अरुणा दय्या, उच्छवलाल साल्वी, जे.सी. राठौर, वेदपालसिंह, डी.एस. राठौर, विनोद कुमार कुंडिर, किशनसिंह तंवर, विजयसिंह सिसौदिया, जी.एस. राठौर, सतीशचंद्र दय्या, श्रीकांत ओझा, मो. अनवर, के.एल. भाटी, शिवप्रकाश शर्मा, ओमप्रकाश उपाध्याय, पी.डी. वैष्णव, निर्मला वैष्णव, पुष्पा सोनी, कांतिलाल दय्या, आशा श्रीवास्तव, आनंदकिशोर अरोरा, महेशचंद्र जोशी, सीमा भार्गव, कल्पना पुरोलिया, ईश्वरलाल पाटीला, रमेशचंद्र मंडोरा, विभा जैन, बालाराम पाटीदार, देवेन्द्र कुमार शुक्ला, उमेशकुमार यति, कच्छू खां उपस्थित थे। आभार एम.एल. भïट्ट ने किया।