श्री बद्रीनारायण सेवा ट्रस्ट अन्नक्षेत्र के 37 वें स्थापना दिवस पर पौधा रोपण, भजन कीर्तन व निराश्रित भोजन का आयोजन होगा

रतलाम। परमपूज्य ब्रह्मलीन संत श्री रामचन्द्रजी डोंगरे महाराज की सद्प्रेरणा से संचालित श्री बद्रीनारायण सेवा ट्रस्ट अन्नक्षेत्र के 37 वें स्थापना दिवस पर 23 जून मंगलवार को सुबह 11 बजे त्रिवेणी परिसर में पौधा रोपण एवं निराश्रित भोजन का आयोजन किया जाएगा। साथ ही नगर के हजारों निराश्रितों के लिए समस्त अन्नक्षैत्रों में ट्रस्ट द्वारा भोजन का वितरण जाएगा। दोपहर में महिला मण्डल द्वारा भजन-संगीत का आयोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र शर्मा ने दी है।